- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
नीलामी की तैयारी:मंगलनाथ मंदिर की दुकानों की जल्द होगी नीलामी, संयुक्त आईडी तैयार हो रही
मंगलनाथ मंदिर प्रबंध समिति की लंबे समय से तैयार 21 दुकानों की नीलामी अब होने वाली है। इस प्रक्रिया के लिए एसडीएम व तहसीलदार की संयुक्त आईडी व एकाउंट तैयार हो रहा है। इन दुकानों के आवंटन नहीं होने से दुकानदारों को बाहर परिसर में से कारोबार करना पड़ रहा है।
यह नौबत इसलिए भी आई, क्योंकि पहले ठेकेदार ने इन दुकानों के दरवाजे (शटर) भीतर लगा दिए थे। अधिकारियों व व्यापारियों ने इस पर आपत्ति जताई, तब जाकर बाद में ये शटर निकालकर अब बाहर की तरफ लगाए गए हैं। इस काम के बाद लंबे समय से ये दुकानें नीलामी के अभाव में ऐसे ही पड़ी हुई है।
एसडीएम कल्याणी पांडे ने बताया कि उक्त दुकानों की नीलामी के प्रयास किए जा रहे हैं। एसडीएम व तहसीलदार का भोपाल में संयुक्तत आईडी व एकाउंट बन रहा है। इसके तैयार होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।