- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद Gautam Gambhir ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान में भाजपा सांसद गौतम गंभीर बुधवार सुबह महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। जहां उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। इस दौरान गौतम गंभीर ओम नमः शिवाय का जाप करते नजर आए।
क्षीरसागर मैदान पर चल रही फिरोजिया ट्रॉफी में शामिल होने आए भाजपा सांसद गौतम गंभीर बाबा महाकाल की भस्मआरती में भी शामिल हुए। बुधवार सुबह गौतम गंभीर भस्म आरती के दर्शन करने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने नंदी हॉल से भगवान महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर में शिवनवरात्रि के चलते इन दिनों गर्भगृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित है इसीलिए उन्हें नंदी हॉल से ही बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करना पड़ा।
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि मैं बाबा महाकाल का भक्त हूं और समय-समय पर उज्जैन आता रहता हूं। यहां आने से मुझे शांति मिलती है।
उन्होंने आगे कहा कि देश में शांति बनी रहे और देश सतत आगे बढ़ता रहे बाबा महाकाल से मेरी सिर्फ यही कामना है। इस दौरान उज्जैन आलोट क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया भी सांसद गौतम गंभीर के साथ उपस्थित रहे।