- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
एक्टर मनोज जोशी महाकाल की शरण में:2 घंटे रहे, नंदी हॉल में बैठकर रुद्र पाठ किया; बोले- दिव्य अनुभूति हुई
महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार सुबह बॉलीवुड एक्टर मनोज जोशी भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे। सुबह भस्म आरती के दौरान जोशी ने नंदी हॉल से भगवान की आरती का लाभ लेकर पूजा की। बाद में गर्भगृह में दर्शन भी किए।
कई बड़े टीवी सीरियल और फिल्म का हिस्सा रहे ‘कचरा सेठ’ के किरदार से प्रसिद्ध हुए अभिनेता मनोज जोशी आज तड़के महाकाल मंदिर पहुंचे। करीब 2 घंटे तक भस्म आरती में शामिल रहे मनोज ने नंदी हॉल में बैठकर रुद्र पाठ किया। आरती के पश्चात गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल का जल से अभिषेक कर पूजन अर्चन किया।
मनोज ने कहा कि महाकाल मेरे आराध्य देव हैं और मैं यहां पहले भी तीन – चार बार आ चुका हूं। दर्शन कर बहुत आनंद आया। दिव्य अनुभूति हुई। अपने परिवार और देश की समृद्धि के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना की है।
जल्द ही ड्रीम गर्ल 2 में नजर आएंगे
मनोज जोशी अब तक सरफरोश, हलचल, धूम, भागमभाग, हंगामा, फिर हेरा फेरी, चुप चुप के, भूल भुल्लैया जैसे बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अब जल्द ही ड्रीम गर्ल 2 और एक अन्य वेब सीरीज में नजर आएंगे।