- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
सिंगर शान महाकाल की शरण में:सपत्नीक भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया
ख्यात बॉलीवुड सिंगर शान महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे। तड़के होने वाली भस्म आरती में सपत्नीक शामिल होकर भगवान का जल से अभिषेक किया। शान ने महाकाल मंदिर में- कर्पूर गौरम… भजन भी गाया। उन्होंने कहा कि भगवान से सब के लिए मांगा है।
शान ने करीब डेढ़ घंटे तक महाकाल मंदिर में होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे गर्भगृह पहुंचे और पत्नी राधिका के साथ जला अभिषेक कर पंचामृत पूजन अभिषेक किया।
शान ने कहा कि पहली बार उज्जैन आया हूं। अलग ही अनुभव है। खुशी महसूस कर रहा कि महाकाल जी के दर्शन हो पाए।भगवान महाकाल से सब के लिए अच्छा हो, यही मांगा है।