- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
महाकाल लोक:श्रद्धालु और खजाना दोनों नए शिखर पर, सितंबर 2022 में लोकार्पण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या करीब 10 गुना; खजाना 3 गुना बढ़ा
उज्जैन में श्री महाकाल लोक बनने के बाद यहां आस्था और खजाना दोनों ही शिखर पर पहुंच गए हैं। पिछले छह महीने में महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में प्रतिदिन 10 गुना तक की वृद्धि हुई है। मंदिर समिति के मुताबिक सितंबर 2022 तक यहां रोजाना 15 हजार श्रद्धालु ही पहुंचते थे, जो संख्या अब 1.25 लाख से 1.50 लाख पर पहुंच गई है।
शनिवार से सोमवार के बीच यह आंकड़ा रोजाना 2 लाख तक पहुंचता है। इससे मंदिर समिति के खजाने में भी इजाफा हुआ है। समिति के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2023 में 14.26 करोड़ रु. आए। सितंबर 2022 में यह आंकड़ा 4.97 करोड़ था। यानी, 6 माह में करीब 3 गुना का इजाफा हुआ है।
किस सुविधा का क्या शुल्क
- 750 रुपए है गर्भगृह का प्रवेश शुल्क।
- 250 रुपए शीर्घ दर्शन का शुल्क।
- 200 रुपए है भस्मआरती का शुल्क।
- मंगलवार से शुक्रवार आमजन दोपहर 12:30 से 4:30 बजे तक गर्भगृह में नि:शुल्क प्रवेश कर सकते हैं। रोजाना करीब 12 हजार श्रद्धालु गर्भगृह में प्रवेश करते हैं।
सितंबर में हुआ लोकार्पण
उज्जैन स्थित श्री महाकाल लोक का लोकार्पण सितंबर 2022 में हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 351 करोड़ से कराए सौंदर्य और विकास कार्यों का लोकार्पण किया था। पहले मंदिर का क्षेत्रफल 2.82 हेक्टेयर था, जो पहले चरण के बाद 20.33 हेक्टेयर हो गया है। इसे 47 हेक्टेयर करने का प्रस्ताव है।
दूसरे चरण के बाद 50% वृद्धि होगी
महाकाल लोक के दूसरे चरण का काम जारी है। यह पूरा होने के बाद 50 प्रतिशत आय और बढ़ेगी। अभी जो भी कमियां थीं, उन्हें एक-एक कर दूर कर रहे हैं। यही कारण है कि उपलब्ध संसाधन में ही आय तेजी से बढ़ी है।