- उज्जैन में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल: दूल्हे ने लौटाए 50 लाख के कैश और सोना, सिर्फ अंगूठी ली
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले चांदी द्वार, बाबा का हुआ पंचामृत अभिषेक
- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
उपछाया चन्द्रग्रहण की खगोलीय घटना 5 मई को होगी:ग्रहण के रूप में मान्यता नही
उपछाया चन्द्र ग्रहण की खगोलीय घटना 5-6 मई की रात्रि में हो रही है। भारतीय समय के अनुसार उपछाया चन्द्र ग्रहण का प्रारम्भ 5 मई की रात्रि को 8:42 बजे से होगा। इसकी मध्य की स्थिति रात्रि 10:53 बजे होगी। इस समय चन्द्रमा का 98 प्रतिशत भाग पृथ्वी के उपछाया वाले भाग पर होगा। मोक्ष की स्थिति मध्य रात्रि करीब एक बजे होगी। यह उपछाया चन्द्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा।
शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्ता ने बताया कि 5 मई को होने वाले उपच्छाया चन्द्र ग्रहण में चन्द्रमा का कोई भी भाग पृथ्वी की वास्तविक छाया से नहीं ढंकता है, बल्कि चन्द्रमा पृथ्वी के उपच्छाया वाले भाग से गुजरने के कारण चन्द्रमा का प्रकाश धीरे-धीरे कम होने लगता है तथा मोक्ष के उपरांत पुन: पूर्ण आभा के साथ चन्द्रमा चमकता हुआ दिखाई देता है। इसी कारण उपच्छाया या प्रतिछाया चन्द्र ग्रहण को सामान्यत: ग्रहण के रूप में मान्यता नहीं दी जाती है। उपछाया चन्द्र ग्रहण होने के कारण वेधशाला उज्जैन में चन्द्र ग्रहण दिखाने की व्यवस्था नहीं की गई है। मौसम खुला होने पर घर से ही रात्रि 8:42 बजे के बाद चन्द्रमा के प्रकाश को रात्रि 10:53 बजे तक धीरे-धीरे कम होता हुआ देख सकते हैं। इसके बाद चंद्रमा का प्रकाश बढऩा प्रारम्भ हो जाएगा।
देव स्थलों पर पूजन कार्य होगें ग्रहण के रूप में मान्य नही-
5 मई को उपछाया चंद्र ग्रहण की खगोलीय घटना को लेकर ज्योतिषाचार्य पं. आनंदशंकर व्यास ने बताया कि यह उपछाया चंद्र ग्रहण खगोलीय घटना है ग्रहण के रूप में मान्य नही है। इसके कारण देव स्थलों में पूजन कार्य यथावत होगें। कोई परिवर्तन नही होगा।