- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव और विधायक जैन का स्पष्टीकरण:पुराने माधव कॉलेज सहित सभी महाविद्यालय की जमीन पर व्यावसायिक उपयोग नहीं होगा
कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन कर रही, आज शाम वाहन रैली भी कॉलेज और छात्रावास को योजना में शामिल करने के विरोध के बीच उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव एवं विधायक पारस जैन ने स्पष्ट किया है कि माधव कॉलेज सहित सभी महाविद्यालयों की जमीन पर पुनर्घनत्वीकरण योजना लागू नहीं होगी। कॉलेज की जमीन का व्यवसायिक उपयोग नहीं होगा।
दरअसल उच्च शिक्षा विभाग ने पुराने माधव कॉलेज और जवाहर छात्रावास की भूमि को रीडेंसीफिकेशन योजना में शामिल किया है, जिसके तहत आंकलन की गई भूमि की राशि 91 करोड़ रुपए लगाई है। तराना के कांग्रेसी विधायक महेश परमार ने मामले में लोकायुक्त को शिकायती पत्र लिखकर उक्त बेशकीमती जमीन की षड़यंत्रपूर्वक अफरा-तफरी कर विक्रय करने के आरोप लगाए। वहीं बुधवार को शहर कांग्रेस और माधव कॉलेज बचाओ छात्र संघर्ष समिति ने धरना प्रदर्शन किया।
शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि गुरुवार शाम 6 बजे माधव कॉलेज से वाहन रैली निकाली जाएगी। इधर कांग्रेस के युवा नेता विवेक यादव ने आरोप लगाया कि बागड़ ही खेत खा रही है। वे बाेले कि मंत्री यादव का बस चले तो वे उज्जैन की सारी जमीन बेच दें।
कांग्रेस भ्रम फैला रही, भवन और छात्रावास बनेगा
इधर, बुधवार शाम को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव व भाजपा विधायक जैन ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को बेवजह तूल दे रही है। उच्च शिक्षा विभाग ने अगले 50 वर्षों को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों के लिए प्रयोगशाला, कक्ष एवं छात्रावास पर कार्य योजना पर तैयार करने के लिए दल भेजा था। माधव कॉलेज की जमीन के व्यावसायिक उपयोग की कोई योजना नहीं है। कांग्रेस भ्रम फैला रही है।
बयान के बाद षड्यंत्र का पर्दाफाश होगा
“सभी महाविद्यालयों की भूमि के साथ-साथ जवाहर छात्रावास की भूमि भी रीडेंसीफिकेशन योजना से मुक्त रखना होगी। वह विवि को दान में प्राप्त भूमि है। मामला लोकायुक्त ने संज्ञान में ले लिया है। विधायक परमार के बयान 10 जून को दर्ज होंगे और षड़यंत्र का पर्दाफाश होगा।”
-विवेक गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस
झूठ के आधार पर आंदोलन का प्रयास कर रहे
“उच्च शिक्षा विभाग ने माधव कॉलेज को श्रीराम जनार्दन मंदिर के पास स्थानांतरित किया था और शहर में छात्राओं को पढ़ने के लिए अच्छी सुविधा दी, तभी से कांग्रेस के नेताओं को यह अखर रहा है। वे माधव कॉलेज के मामले में मुद्दा ढूंढ रहे हैं। झूठ के आधार पर आंदोलन करने का प्रयास किया जा रहा है, जो सरासर गलत है।”
-विवेक जोशी, नगराध्यक्ष, भाजपा