- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
मौसम विभाग:दिनभर तपन के बाद शाम को छाए बादल, 20 मिनट हुई तेज बारिश
मानसून की दस्तक के पहले प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई है। बुधवार को दिनभर तेज धूप रही। हालांकि गर्म हवा भी चली। शाम ढलते ही शहर और आसपास के क्षेत्रों में काले बादल छाए और 20 मिनट तक तेज बारिश हुई। सुबह की तुलना में शाम को हवा की रफ्तार भी दो किलोमीटर प्रति घंटा ज्यादा दर्ज की गई।
मौसम विभाग भोपाल के वरिष्ठ जीडी मिश्रा के अनुसार जून में प्री-मानसून गतिविधियां होना आम है। धूलभरी आंधी, दिन में बादलों की आवाजाही, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, यह सब शुरू हो गया है। इसका क्रम मानसून की दस्तक के बाद भी जारी रहने का अनुमान है। इस बीच दिन के साथ रात के तापमान में कमी भी आएगी। शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 39.2 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 57 और शाम को 35 फीसदी रही। हवा की रफ्तार सुबह चार और शाम को छह किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।