- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
उच्च शिक्षा मंत्री ने योग भवन का भूमिपूजन किया:आपदा मित्र योजना के द्वितीय चरण की शुरुआत, 150 आपदा मित्रों को किया जा रहा प्रशिक्षित
शुक्रवार को देवास रोड स्थित होमगार्ड, एसडीईआरएफ कार्यालय परिसर में भारत सरकार के एनडीएमए द्वारा संचालित आपदा मित्र योजना के द्वितीय चरण का शुभारंभ उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया।
संभागीय सेनानी होमगार्ड प्रीति बाला सिंह और जिला सेनानी संतोष कुमार जाट ने मंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया। प्लाटून कमांडर पुष्पेंद्र त्यागी की कमांड में शस्त्रों से सुसज्जित प्लाटून ने सलामी दी। इसके बाद होमगार्ड कार्यालय में विधायक निधि से प्राप्त 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित हो रहे योग भवन आैर ओपन जिम का भूमिपूजन मंत्री डॉ. यादव ने किया।
उन्होंने एसडीईआरएफ/होमगार्ड के रेस्क्यू उपकरणों को भी एक-एक कर चलाकर देखा और उनकी कुशलता का परीक्षण किया। इसके बाद इमरजेंसी ऑपरेटिंग सेंटर का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर आपदा मित्रों को संबोधित भी किया। जिला सेनानी संतोष कुमार जाट ने बताया 150 आपदा मित्रों को बाढ़ एवं अन्य प्रकार की आपदाओं में फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है।