- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
- सिंहस्थ से पहले उज्जैन में दिखने लगा कुंभ जैसा आध्यात्मिक वातावरण, पंच धूनी तप में लीन हुए टाटम्बरी सरकार; धधकते कंडों के बीच कर रहे तप
- उज्जैन संभाग बन रहा देश का नया फूड प्रोसेसिंग पावरहाउस, 7300 करोड़ से ज्यादा निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
कमलनाथ का महिदपुर में चुनावी शंखनाद:कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद आमसभा को संबोधित करेंगे
पूर्व मुख्यमंत्री व मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ सोमवार को महिदपुर में चुनावी शंखनाद करने पहुंच रहे है यहां पर सेक्टर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद आमसभा को संबोधित करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री महिदपुर में करीब दो घंटे रहेंगे।
विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं का दौरा जिले में शुरू हो गया है। जिले की महिदपुर तहसील में सोमवार को सुबह 10:30 बजे पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ हेलीकॉप्टर से महिदपुर के दशहरा मैदान पर उतरेंगे। यहां से वे आंजना समाज की धर्मशाला में सेक्टर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल होंगे। यहीं पर प्रेस से चर्चा करने के बाद महिदपुर के बस स्टैंड चौराहे पर आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री नाथ दोपहर करीब 1 बजे वापस हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।