- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
शुक्रवार भस्म आरती दर्शन- आभूषण, चंद्र और त्रिपुण्ड अर्पित कर महाकाल का श्रृंगार किया गया
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार भस्म आरती के लिए 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के पश्चात दूध, दही, घी, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। महाकाल का आभूषण, चंद्र और त्रिपुण्ड अर्पित कर श्रृंगार किया गया। भांग, चंदन, सूखे मेवे बाबा महाकाल को अर्पित किए।
भगवान महाकाल को भस्म अर्पित कर मस्तक पर त्रिपुण्ड, चंद्र और विभिन्न आभूषण अर्पित किये, शेषनाग का रजत मुकुट रजत जड़ित मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की भगवान महाकाल ने। मोगरे और गुलाब के सुगंधित पुष्प अर्पित किये गए।