- उज्जैन में जमीन विवाद के बीच कांग्रेस नेता पर पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप: VIDEO सामने आने के बाद केस दर्ज
- उज्जैन में भगवान जगन्नाथ का महाअभिषेक: स्नान यात्रा के बाद 15 दिनों के अनवसर में रहेंगे, 16 जुलाई को निकलेगी रथ यात्रा
- *श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का भस्म आरती शृंगार दर्शन* *29-06-2026*
- उज्जैन में युवती पर बीच सड़क जानलेवा हमला: पहले पीछा करने की शिकायत, कार्रवाई न होने के 11 दिन बाद आरोपी ने किए 14 चाकू के वार
- उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह, राम मंदिर ट्रस्ट पर साधा निशाना: चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कांग्रेस चलाएगी जनजागरण अभियान
संकल्पित 108 सुंदरकांड पाठ की पूर्णाहुति, संतों का सम्मान किया
उज्जैन | छह माह से शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों पर अनंतनारायण मीणा मित्र मंडली की अगुवाई में किए जा रहे संगीतमय सुंदरकांड पाठ का पारायण हुआ।
इसका 108वां पाठ श्री गुमानदेव हनुमान मंदिर पिपलीनाका पर किया। पुरुषोत्तम नागराज के अनुसार श्री गुमानदेव हनुमान मंदिर पिपलीनाका उज्जैन पर दीप प्रज्ज्वलन हुआ। पूजन महामंडलेश्वर स्वामी श्री नरसिंहदास महाराज, सत्यनारायण पंवार, मनोहर बैरागी, आजाद यादव, पं. योगेश शर्मा, अनंतनारायण मीणा ने किया। पूजन पं. चंदन गुरु व्यास के आचार्यत्व में किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहजी महाराज ने आशीर्वचन दिए। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहजी महाराज, श्री महंत दिग्विजयदासजी, श्री महंत बालकृष्णदासजी, श्री महंत सेवा गिरिजी महाराज, महंत श्री काशीदासजी, महंतश्री विद्या भारतीजी, महंत राजराजेश्वर गिरि, महंत राघवेंद्रदासजी, महंतश्री परमेश्वरदासजी त्यागी का शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।