- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
बांदका स्टील प्लांट पर प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए दुबई की कंपनी ने जताई इच्छा
- केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री कुलस्ते का सांसद ने किया सम्मान
केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। सांसद अनिल फिरोजिया ने मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सम्मान किया।
सबकुछ ठीक रहा तो लोकसभा चुनाव के पूर्व दुबई की कंपनी बांधका स्टील प्लांट पर अपना प्रोजेक्ट प्रारंभ करेगी। सांसद फिरोजिया ने महाकाल लोक के लोकार्पण के संबंध में भी कुलस्ते से चर्चा की, कुलस्ते को सांसद ने अवगत कराया कि महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद से लगातार उज्जैन में देश-विदेश से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है।
श्रावण माह में अधिक मास का भी संयोग है और इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने बाबा महाकाल के दर्शन किए हैं। यह विशेष फलदायी है। विक्रम उद्योगपुरी में नए-नए प्रोजेक्ट प्रारंभ होने से लेकर चारों तरफ फोरलेन और रोप-वे के साथ ही मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट के संबंध में भी केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री कुलस्ते को अवगत कराया। साथ ही बांधका स्टील प्लांट के संबंध में भी सांसद फिरोजिया ने मंत्री कुलस्ते से चर्चा की और अवगत कराया कि दुबई की एक कंपनी बांदका स्टील प्लांट प्रोजेक्ट प्रारंभ करने के लिए राजी हुई है, जिसके संबंध में दिल्ली से लेकर भोपाल तक प्रक्रिया का दौर जारी है।