- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
महाकालेश्वर को भस्मारती के बाद बांधी 2 फीट चौड़ी राखी
रक्षाबंधन पर्व पर बुधवार को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में सबसे पहली राखी बांधी गई। भस्मारती के बाद पुजारी परिवार की महिलाओं ने महाकालेश्वर को राखी अर्पित की। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति सदस्य पं. प्रदीप गुरु के अनुसार तड़के तीन बजे महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के पट खोल गए। जलाभिषेक, पंचामृत अभिषेक पूजन किया गया। सभी पर्व महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में सबसे पहले मनाए जाने की परंपरा है।

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग को अर्पित राखी पुजारी परिवार की 8 महिलाओं ने मिलकर तैयार की थी। रेशम के धागे, विशेष वस्त्र, स्पंज और आभूषण से बनाई राखी 2 फीट चौड़ी थी। इसे 10 दिन में तैयार किया गया। महाकालेश्वर को सवा लाख लड्डुओं का भोग भी लगाया गया।