- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
गणेश चतुर्थी के लिए मिट्टी की गणेश प्रतिमा तैयार:3 से 15 फीट तक ऊंची प्रतिमाओं को बंगाल के कलाकारों ने 4 माह में बनाया
19 सितम्बर को भगवान गणेश की स्थापना का दिन गणेश चतुर्थी है। घर घर गणेश जी की स्थापना के लिए बंगाल से आए कलाकारों ने मिटटी के गणेश तैयार कर दिए है। बंगाल से कलाकारों ने 3 से 15 फ़ीट की मुर्तिया बनाकर तैयार की है । अब जल्द ही भगवान गणेश की मूर्तियों का बाजार सजने लगेगा।
शहर के बंगाली चौराहे स्थित प्रति वर्ष की तरह इस बार भी बंगाल के 8 मूर्ति कलाकार बीते चार महीने से मेहनत कर भगवान गणेश की मिटटी से बनी प्रतिमा बना रहे है। शहर के पंडालों में भी इस बार अधिकांश जगह मिट्टी से बनी बड़ी-बड़ी गणेश प्रतिमाएं विराजेंगी। कलाकार प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमाओं की जगह मिट्टी से गणेश प्रतिमाएं तैयार की है। यह प्रतिमाएं 3 से 15 फीट तक ऊंची है। शहर के साथ आसपास के ग्रामीण अंचलों के पंडालों में स्थापित की जाएंगी। इसके लिए कई मंडलों ने दो-तीन माह पूर्व से ही प्रतिमाओं की साइज, डिजाइन आदि के ऑर्डर दे दिए थे ।

गणेश प्रतिमा बना रहे कलाकार ने बताया कि 5 हजार से 60 हजार रुपए की प्रतिमा बनकर तैयार है। 8 कारीगर ने इन्हे 4 माह में तैयार किया है। पहले इतनी बड़ी प्रतिमाएं पीओपी की ही बना करती थी। बंगाली कलाकारों ने शहर के पंडालों के लिए यह मिट्टी की बड़ी प्रतिमाएं तैयार की हैं। इस बार शहर में 100-150 जगह गणेश विराजित होंगे।