- CM मोहन यादव के परिवार में शोक: मोसैरी बहन ग्यारसी बाई यादव का निधन, आज उज्जैन में अंतिम संस्कार
- महाकाल मंदिर में बड़ी बैठक: श्रद्धालुओं की सुविधा से लेकर सिंहस्थ-2028 तक रोडमैप तय, 299 करोड़ का बजट मंजूर
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, शेषनाग मुकुट में दर्शन
- बंगाल के रुझानों का असर उज्जैन तक: भाजपा की बढ़त पर बंगाली कॉलोनी में उत्सव, ढोल-नगाड़ों के साथ मना जश्न
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: उजरखेड़ा-मोहनपुरा रोड पर हाईटेक मशीन से बन रही सीसी सड़क, कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
उज्जैन कलेक्टर ने जीवनखेड़ी को सिंहस्थ क्षेत्र अधिसूचित किया
मास्टर प्लान २०३५ में इंदौर रोड पर शिप्रा नदी से लगे जीवनखेड़ी की जमीन को आवासीय घोषित किया गया है, वहीं कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने सिंहस्थ मेला अधिसूचित क्षेत्र की जारी अधिसूचना में जीवनखेड़ी की १४६.०६३ हैक्टेयर भूमि को शामिल किया गया है। यहीं नहीं कलेक्टर ने इस भूमि को सिंहस्थ के महत्वपूर्ण तक बताया है।
जीवनखेड़़ी की जमीन को लेकर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने प्रमुख सचिव को लिखे पत्र में इसे सिंहस्थ क्षेत्र में अधिसूचित करने की आवश्यकता जताई। कलेक्टर ने बताया कि वर्ष २०१६ के सिंहस्थ के दौरान जीवनखेड़ी में मुलभूत सुविधाएं नहीं होने के कारण इसे सिंहस्थ भूमि में शामिल नहीं किया गया था। वर्तमान में जीवनखेड़ी में पहुंच मार्ग उपलब्ध है इसलिए १४६.०६३ हैक्टेयर जमीन को सिंहस्थ क्षेत्र में शामिल किया जाए।