- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
उज्जैन | घरेलू गैस टंकी के दाम में बढ़ोतरी और महंगाई के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कंठाल चौराहा पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। प्रवक्ता पुरुषोत्तम नागराज ने बताया जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा और ग्रामीण अध्यक्ष जयसिंह दरबार की अगुवाई में यह प्रदर्शन हुआ। उन्होंने कहा-केंद्र सरकार ने घरेलू गैस टंकी के मूल्य में मनमानी बढ़ोतरी कर 80 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा दिया है। इसका असर आम लोगों पर पड़ेगा। इस दौरान हफीज कुरैशी, चंद्रभानसिंह चंदेल, सुनील जैन, दीपक मेहरे, अरुण वर्मा, अनवर बाबा, मनीष गोमे, शक्ति वर्मा, दिलीप परमार मौजूद थे।