- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, आभूषणों से हुआ दिव्य श्रृंगार
अमृतसिद्धि योग में करवाचौथ का पर्व, रात 8.22 बजे होगा चंद्रोदय
करवाचौथ पर उज्जैन के चिंतामन गणेश मंदिर में दर्शनार्थियों का तांता लगेगा। पं.शंकर पुजारी ने बताया बुधवार के दिन करवाचौथ होने से इसका महत्व और बढ़ गया है।
पंचांगीय गणना से इस बार 1 नवंबर बुधवार के दिन अमृतसिद्धि योग में करवाचौथ का व्रत रहेगा। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना से निर्जल निराहार व्रत रखेंगी। रात्रि 8 बजकर 22 मिनट पर चंद्रोदय के पश्चात चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान कर पति के हाथों करवे से जल पीकर व्रत को पूर्णता प्रदान की जाएगी। भगवान गणेश व चौथ माता का पूजन होगा।
ज्योतिर्विद पं.आनंदशंकर व्यास ने बताया बुधवार के दिन अमृतसिद्धि योग में करवाचौथ का व्रत सुख, सौभाग्य की दृष्टि से विशेष है। बुधवार का दिन भगवान गणेश की आराधना के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। चौथ के व्रत में विशेष रूप से भगवान गणेश व चौथ माता के पूजन का विधान है। अमृत सिद्धि योग में की गई पूजा सभी कार्यों में सिद्धि प्रदान करने वाला माना गया है। इस योग में भगवान गणेश व चौथ माता की पूजा से यश, कीर्ति व सफलता मिलती है।