- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: शेषनाग के रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी आस्था!
- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र आर्यमन महाकाल दर्शन के लिए पहुंचे
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र आर्यमन सिंधिया सोमवार को उज्जैन पहुंचे, यहाँ उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन किये। बाबा महाकाल के दर्शन कर कहा, पिताजी एक बड़े मार्जिन से चुनाव जीते और जनता की आशाओं पर खरा उतरें।
नागरिक उड्डयन मंत्री और गुना से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र आर्यमन दोपहर को दिल्ली से उज्जैन पहुंचे थे और सीधे महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने नंदी हाल से बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की और नंदी गृह में नंदी जी के कानों मे अपने मन की बात भी कही।
दर्शन के बाद बातचीत में युवराज आर्यमन सिंधिया ने कहां की उज्जैन से सिंधिया परिवार का पुराना नाता है। इसी कारण महाकाल मंदिर के विकास पर विशेष फोकस रहता है। महाकाल मंदिर में हुई आगजनी की घटना दुखद है।उन्होंने कहा कि मैं आज हादसे में घायल हुए पंडे पुजारियो से अस्पताल में जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लूंगा। घटना में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाना चाहिए। यह बात बाबा महाकाल के दर्शन के बाद युवराज आर्यमन सिंधिया ने कही।