- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
बाबा महाकाल के दर्शन करने आए मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष तोमर का दावा, एमपी में हम जीतेंगे 29 सीटें
सार
विस्तार
मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर बुधवार शाम को अल्प प्रवास पर उज्जैन आए। जहां उन्होंने सर्वप्रथम सर्किट हाउस पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ भेंट वार्ता की और उसके बाद वह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की पूजा अर्चना और आशीर्वाद लेने पहुंचे। श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर हरसिद्धि मंदिर पर पहुंचे और यहां दर्शन के बाद ग्वालियर के लिए रवाना हो गए।
भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर आज उज्जैन आए थे, जिन्होंने सर्किट हाउस पर कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता की। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं से बड़ी आत्मीयता के साथ मिले और उनकी बातों को भी सुना। इस भेंट वार्ता के बाद नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया से चर्चा करते हुए यह दावा किया कि मध्यप्रदेश में इस बार 29 की 29 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी विजय श्री होगी। जब पत्रकारों ने उनसे राजगढ़ और छिंदवाड़ा की सीटों की बात की तो उनका कहना था कि भाजपा ने सभी सीटों पर मेहनत की है, इसीलिए परिणाम 29 सीटों पर विजय श्री का ही आएगा।
आपने बताया कि बाबा महाकाल सबको सद्बुद्धि दें और अपनी कृपा बरसाए रखें। हम सदमार्ग पर चलकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे। बस यही बाबा महाकाल से कामना है। इस भेंट वार्ता के बाद नरेंद्र सिंह तोमर सीधे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर आरती की और माथा टेककर बाबा महाकाल का आशीर्वाद भी लिया।
चांदी द्वार के बाद श्री तोमर नंदी हॉल में पहुंचे, जहां उन्होंने ॐ नमः शिवाय का जाप किया। इसके बाद आप महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी से मिलने भी पहुंचे। इस दौरान आपके साथ उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सोनू गहलोत, विशाल राजोरिया आदि उपस्थित रहे।