- नंदी हाल से गर्भगृह तक गूंजे मंत्र—महाकाल के अभिषेक, भस्मारती और श्रृंगार के पावन क्षणों को देखने उमड़े श्रद्धालु
- महाकाल की भस्म आरती में दिखी जुबिन नौटियाल की गहन भक्ति: तड़के 4 बजे किए दर्शन, इंडिया टूर से पहले लिया आशीर्वाद
- उज्जैन SP का तड़के औचक एक्शन: नीलगंगा थाने में हड़कंप, ड्यूटी से गायब मिले 14 पुलिसकर्मी—एक दिन का वेतन काटने के आदेश
- सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का संदेश, उज्जैन में निकला भव्य एकता मार्च
- सोयाबीन बेचकर पैसा जमा कराने आए थे… बैंक के अंदर ही हो गई लाखों की चोरी; दो महिलाओं ने शॉल की आड़ में की चोरी… मिनट भर में 1 लाख गायब!
उज्जैन की निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीता, अब मिस वर्ल्ड में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व ; फेमिना मिस इंडिया मध्यप्रदेश की विनर रह चुकी हैं निकिता
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्यप्रदेश के उज्जैन की रहने वाली फेमिना मिस इंडिया मध्यप्रदेश 2024 की विनर निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब भी अपने नाम कर लिया है। निकिता पोरवाल अब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं, फेमिना मिस इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर निकिता की कई तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है।
बता दें, 16 अक्टूबर को फेमिना मिस इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले मुंबई में आयोजित किया गया था। इसमें दिल्ली समेत 30 अलग-अलग राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के कंटेस्टेंट्स ने भाग लिया था। इस मौके पर अभिनेत्री नेहा धूपिया, डांसर राघव जुयाल और कई अन्य हस्तियां भी मौजूद थीं। हालांकि सभी कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़कर निकिता ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीत लिया है। निकिता पोरवाल को मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता ने ताज पहनाया। यह पहली बार है जब मध्यप्रदेश से किसी ने मिस इंडिया का खिताब जीता है।
बता दें, करीब दो माह पहले ही निकिता पोरवाल ने 200 प्रतिभागियों के बीच फेमिना मिस इंडिया मध्यप्रदेश 2024 का खिताब जीता था। उन्होंने पहली बार किसी ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया था और उसमें वे चयनित हुई थीं। निकिता को एक्टिंग के अलावा लिखने का भी शौक है। निकिता पोरवाल एक थिएटर आर्टिस्ट हैं और कई नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज ड्रामा की स्क्रिप्ट लिख चुकी हैं। निकिता उज्जैन में रामलीला में सीता का और कृष्ण लीला में राधा की भूमिका निभा चुकी हैं। एक साल से वे मुंबई में रहकर मॉडलिंग कर रही हैं, जहां उन्हें कई एड में काम करने का मौका मिला। वहीं, जल्द ही वे फीचर फिल्म ‘चंबल पार’ में नजर आएंगी, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है।