- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
उज्जैन पहुंचे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका, श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल का किया पूजन-अर्चन
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ ही वीवीआईपी भक्तों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच, बुधवार को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन किए।
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया। जिसके बाद उन्होंने नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना कही।
इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने राज्यपाल डेका को स्मृति चिन्ह, दुपट्टा व प्रसादी भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान संजय पुजारी, राम पुजारी, आशीष पुजारी, सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल उपस्थित थे।