- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
श्रद्धा का अनुपम दान: महाकाल को अर्पित किया 3.62 लाख का रजत मुकुट और छत्र!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालु अपनी आस्था और श्रद्धा से भगवान महाकाल को विभिन्न आभूषण, वस्त्र और दान अर्पित करते हैं। यह परंपरा भक्तों की भगवान के प्रति गहरी निष्ठा और भक्ति को दर्शाती है।
इसी कड़ी में आज भक्ति और दान की एक और प्रेरणादायक खबर सामने आई, जब श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल को 3387 ग्राम चांदी से बने मुकुट और छत्र अर्पित किए।
जानकारी के लिए बता दें, मैसूर के महावीर जैन और उनके परिवार ने अभिषेक शर्मा की प्रेरणा से 2313.600 ग्राम वजनी रजत मुकुट भगवान महाकाल को अर्पित किया। इसी क्रम में भक्त रौनक देसाई ने पुजारी की प्रेरणा से 1074.600 ग्राम वजनी रजत छत्र अर्पण किया। दोनों दान की कुल कीमत लगभग 3.62 लाख रुपये आंकी गई है। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने दोनों दानदाताओं का विधिवत सम्मान किया और उन्हें रसीद प्रदान कर आभार व्यक्त किया।