- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
मध्यप्रदेश शासन का सर्वोच्च शिखर सम्मान – डॉ. गोविंद दत्तात्रेय गंधे को मिलेगा: भोपाल में विशेष समारोह में होगा सम्मान, संस्कृत प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्यप्रदेश शासन का सर्वोच्च शिखर सम्मान इस वर्ष डॉ. गोविंद दत्तात्रेय गंधे को प्रदान किया जाएगा! संस्कृत भाषा की सेवा में समर्पित डॉ. गंधे ने अपने 37 वर्षों के अथक प्रयासों से इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
15 ग्रंथों की रचना, 10 से अधिक पुस्तकों का संपादन, 75 से अधिक शोध पत्रों का प्रस्तुतीकरण, और संस्कृत संभाषण वर्गों के माध्यम से उन्होंने संस्कृत को जन-जन तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में 40 विद्यार्थियों ने एम.फिल पूर्ण की है और 8 शोधार्थी पीएचडी कर रहे हैं।
बता दें, डॉ. गोविंद दत्तात्रेय गंधे को पहले भी महा-महोपाध्याय सम्मान, संस्कृत भूषण सम्मान और साहित्य सृजन सम्मान जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। अब, एक बार फिर भोपाल में आयोजित विशेष समारोह में, मध्यप्रदेश शासन उन्हें उनके अविस्मरणीय योगदान के लिए सम्मानित करेगा जो संस्कृत प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण होगा ।