- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
आवारा मवेशियों को पकडऩे पहुंची गैंग पर सांड का हमला
उज्जैन | केडी पैलेस पर मंगलवार सुबह १० बजे उस समय हड़कंप मच गया जब आवारा मवेशियों को पकडऩे पहुंची नगर निगम की गैंग पर एक सांड ने हमला कर दिया। दस लोगों की गैंग पर अकेला सांड भारी पड़ा। गैंग जैसे ही पशुओं को पकडऩे जाती सांड हमला करता रहा। लाख कोशिशों के बाद भी गैंग कर्मचारी उसे काबू में नहीं कर सके। कभी वह पैरों से धूल उड़ाता तो कभी सींग से। उसकी आक्रामकता देख गैंग कर्मचारी भी उसके पास फटकने से डरते रहे।
जैसे-तैसे गैंग ने पांच गायों को रस्सी का फंदा बनाकर पकड़ा लेकिन जैसे ही वह उसे गाड़ी की ओर ले जाते सांड हमला करने के लिए दौड़ता। लाठियों की मदद और पत्थर मारकर कर्मचारी सांड को दूर भगाते रहे। इसके बाद आवारा मवेशियों को बमुश्किल वाहन में चढ़ाया जा सका।
खाना छोड़कर भागे
सांड और गैंग कर्मचारियों के बीच चलते घमासान के कारण वहां अफरा-तफरी मच गई। सांड के हमले के कारण कई लोग इधर-उधर भागते रहे तो कुछ गिर भी गए। कुछ लोग पास ही में खेत में खाना खा रहे थे लेकिन जैसे ही सांड ने धमाचौकड़ी मचाई तो वे डरकर खाना छोड़कर भाग गए। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने लोगों को वहां से हटाया।