- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
यात्रियों की सुविधा के लिए काचीगुड़ा-अजमेर व नेल्लौर-अजमेर के बीच उर्स स्पेशल ट्रेन
उज्जैन | काचीगुड़ा-अजमेर के बीच उर्स स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 805वें उर्स के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण यह निर्णय लिया है। दक्षिण मध्य रेलवे काचीगुड़ा-अजमेर के बीच एक फेरा उर्स स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। ट्रेन नं. 07129 दिनांक 31 मार्च को काचीगुड़ा से रात 8.40 बजे चलकर रतलाम, चित्तौड़गढ़ होकर 2 अप्रैल को सुबह 7.25 बजे अजमेर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नं. 7130 दिनांक 5 अप्रैल को अजमेर से शाम 7.25 बजे चलकर चित्तौड़गढ़, रतलाम होकर 7 अप्रैल को सुबह 7.30 बजे काचीगुड़ा पहुंचेगी। ट्रेन में एक थर्ड एसी, 8 स्लीपर और 4 सामान्य श्रेणी का कोच रहेगा। इसी तरह नेल्लौर-अजमेर के बीच उर्स स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। दक्षिण-मध्य रेलवे नेल्लौर-अजमेर के बीच एक फेरा उर्स स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन नं. 07227, 31 मार्च को नेल्लौर से सुबह 7.40 बजे रतलाम, चित्तौडगढ होकर 1 अप्रैल को रात 9.30 बजे अजमेर पहुंचेगी। ट्रेन नं. 07228, 5 अप्रैल को अजमेर से रात 9.10 बजे चलकर चित्तौड़गढ़, रतलाम होकर 7 अप्रैल को दोपहर 1.45 बजे नेल्लौर पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों का रतलाम, बैरागढ़, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, उज्जैन, नागदा आदि स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।