- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार, नंदी हॉल से बाबा के दर्शन कर लगाया ध्यान; कहा – महाकाल की कृपा पीढ़ियों से परिवार पर बनी हुई है
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को देश के प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास ने पूरे श्रद्धाभाव से भगवान महाकाल के दर्शन किए। नंदी हॉल से बाबा के दर्शन कर उन्होंने अपनी बेटी के विवाह के निर्विघ्न संपन्न होने पर कृतज्ञता व्यक्त की। परिवार सहित मंदिर पहुंचे कुमार विश्वास ने भगवान महाकाल के चरणों में अपना माथा टेका, और कुछ क्षणों के लिए ध्यान भी लगाया।
बेटी के विवाह के बाद पहली बार महाकाल दरबार में पहुंचे कुमार विश्वास ने कहा, “भगवान महाकाल से कुछ मांगने की आवश्यकता नहीं पड़ती, वे सबका मन जानते हैं। बेटी के विवाह के उत्तरदायित्व को निर्विघ्न पूरा करने की शक्ति उन्होंने दी, यही उनकी कृपा है।”
इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अभिषेक शर्मा ने उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रसाद भेंटकर सम्मानित किया। महाकाल के आशीर्वाद से अभिभूत कुमार विश्वास बेहद प्रसन्न नजर आए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “महाकाल की कृपा मुझ पर और मेरे परिवार पर सदियों से रही है। जब भी बाबा बुलाते हैं, मैं उनके दरबार में हाजिरी लगाने चला आता हूं। जल्द ही प्रवास से लौटकर बच्चे भी बाबा का आशीर्वाद लेने आएंगे।” उन्होंने कहा कि पिछली एक शताब्दी से उनके पूरे वंश पर भगवान महाकाल की कृपा बनी हुई है। जब भी समय मिलता है, वे महाकाल के चरणों में शीश झुकाने आ जाते हैं।