- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 16-07-2026
- उज्जैन में कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा, पहली बार अलग-अलग रथों पर होंगे जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा के दर्शन
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
निकाह के पांच दिन बाद खूनी बदला: नमाज़ से लौट रहे पति पर पहले शौहर ने किया चाकू से हमला, सीसीटीवी में कैद हुई सनसनीखेज वारदात — एक गिरफ्तार, एक अभी भी फरार
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन की शांत फिजाओं में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक महिला की दूसरी शादी को लेकर उठे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामला महाकाल थाना क्षेत्र के तोपखाना इलाके का है, जहां सोमवार को एक शख्स पर दिनदहाड़े चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। ये हमला किसी अजनबी ने नहीं, बल्कि उसकी नई पत्नी के पहले पति ने किया — और वो भी तब, जब पीड़ित नमाज़ अदा कर मस्जिद से लौट रहा था।
घायल शख्स की पहचान 38 वर्षीय रईस खान के रूप में हुई है, जिसने महज पांच दिन पहले ही खुर्शीद नाम की महिला से निकाह किया था। खुर्शीद का पहला निकाह 40 वर्षीय अमजद अली से हुआ था, लेकिन आपसी मतभेद और घरेलू कलह के चलते वह उसे छोड़ चुकी थी।
सोमवार को, जैसे ही रईस तोपखाना स्थित मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकला, पहले से घात लगाए बैठे अमजद के भाई रियाज ने इशारा किया — और उसी क्षण अमजद ने रईस पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले की यह पूरी घटना वहीं लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि रईस पर वार कितने सुनियोजित और जानलेवा थे।
महाकाल थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने जानकारी दी कि अमजद का अपनी पूर्व पत्नी खुर्शीद से बेटी की कस्टडी को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था, और इसी मनमुटाव ने इस खूनी हमले का रूप ले लिया। पुलिस ने अमजद के खिलाफ धारा 307 (जान से मारने की कोशिश) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका भाई रियाज फिलहाल फरार है।
रईस को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार आरोपी की तलाश तेज़ कर दी गई है।