- उज्जैन में युवती पर बीच सड़क जानलेवा हमला: पहले पीछा करने की शिकायत, कार्रवाई न होने के 11 दिन बाद आरोपी ने किए 14 चाकू के वार
- उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह, राम मंदिर ट्रस्ट पर साधा निशाना: चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कांग्रेस चलाएगी जनजागरण अभियान
- उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर बड़ी कार्यशाला, सीएम मोहन यादव बोले- 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए हर स्तर पर हों पुख्ता इंतजाम
- महाकाल मंदिर में शनिवार की भस्म आरती, राजा स्वरूप में भक्तों को दिए दिव्य दर्शन
- Ujjain Blast Case: बड़नगर विस्फोट मामले में ATS की एंट्री, फोरेंसिक जांच के बीच क्रेन मालिक का बयान आया सामने
मक्सी रोड की भंगार फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा: रिवर्स ट्रक की चपेट में आकर मजदूर की मौत, चालक फरार
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के मक्सी रोड स्थित उद्योगपुरी क्षेत्र की एक भंगार फैक्ट्री में शुक्रवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें एक 60 वर्षीय मजदूर अब्दुल रज्जाक शेख की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब फैक्ट्री परिसर में भंगार से भरा एक ट्रक खाली किया जा रहा था और चालक उसे पीछे की ओर रिवर्स कर रहा था। उसी दौरान ट्रक के ठीक पीछे खड़े अब्दुल रज्जाक ट्रक के भारी पहिए के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री कर्मचारियों ने घायल रज्जाक को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस अब सरगर्मी से तलाश कर रही है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से एक कर्मचारी जावेद को आर्थिक सहायता देकर अस्पताल भेजा गया, ताकि वह मृतक के परिजनों को मदद पहुंचा सके। लेकिन जब रज्जाक के परिजनों को यह जानकारी मिली, तो वे आक्रोशित हो उठे और गुस्से में आकर जावेद के साथ मारपीट कर दी। इस घटना की शिकायत जावेद ने थाने में दर्ज कराई है।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया। इस हादसे ने फैक्ट्री में कार्यरत अन्य श्रमिकों को भी झकझोर दिया है ।