- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
पहलागाम आतंकी हमले के बाद उज्जैन में सुरक्षा अलर्ट, सांसद फिरोजिया ने गृहमंत्री से केंद्रीय बल की मांग की; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत के बाद पूरे देश में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। इसी कड़ी में शनिवार को उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया ने स्थानीय पासपोर्ट कार्यालय का निरीक्षण कर पाकिस्तानी नागरिकों की जानकारी जुटाई। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि उज्जैन के विभिन्न इलाकों में पाकिस्तानी मूल के 22 लोग रह रहे हैं। इस खुलासे ने सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है, खासकर तब जब उज्जैन 2028 में होने वाले सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों में जुटा है।
सांसद अनिल फिरोजिया ने बताया कि महाकाल मंदिर, जो लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, और आगामी कुंभ मेले में करोड़ों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की व्यवस्था बेहद कड़ी होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर उज्जैन के लिए केंद्रीय रिजर्व बल (CRPF) की स्थाई तैनाती की मांग की है। सांसद ने स्पष्ट किया कि आतंकी घटनाओं की बढ़ती आशंका को देखते हुए महाकाल मंदिर जैसे संवेदनशील धार्मिक स्थल की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
फिरोजिया ने कहा कि पहलगाम जैसी घटनाओं के बाद अब देशभर के प्रमुख धार्मिक स्थलों को टारगेट किए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए उज्जैन जैसे तीर्थस्थल की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार से सशक्त केंद्रीय बलों की मदद आवश्यक है। सांसद ने यह भी बताया कि गृहमंत्री के निर्देश पर ही उन्होंने पासपोर्ट कार्यालय का दौरा किया और पाकिस्तानी नागरिकों की उपस्थिति की समीक्षा की।