- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में उज्जैन की सड़कों पर उमड़ेगा जनसैलाब, शाम 5 बजे शहीद पार्क से निकाली जाएगी तिरंगा यात्र; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शामिल होने की भी संभावना!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
भारतीय सेना की वीरता और पराक्रम को समर्पित ऐतिहासिक “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर आभार व्यक्त करने एवं राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त करने हेतु उज्जैन में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है, जो शुक्रवार शाम 5 बजे से शुरू होगी। तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है। डॉ. यादव स्वयं स्काउट गाइड जिला संघ उज्जैन के अध्यक्ष भी हैं, जिससे उनके इस आयोजन से भावनात्मक रूप से जुड़ाव को भी बल मिलता है।
यह यात्रा शहीद पार्क से प्रारंभ होकर टावर, ब्रिज, चामुंडा माता चौराहा, देवास गेट होते हुए शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरती हुई फव्वारा चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ संपन्न होगी। इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के अद्वितीय साहस को नमन करना और भारत सरकार की निर्णायक कार्रवाई के लिए जनता की ओर से कृतज्ञता व्यक्त करना है।
तिरंगा यात्रा में पुलिस बैंड, स्काउट-गाइड बैंड, बोहरा समाज का बैंड और विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। एक विशाल राष्ट्रीय ध्वज के साथ मुस्लिम समाज के लोग भी इस तिरंगा यात्रा में शामिल होकर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करेंगे। यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया जाएगा, जिससे आयोजन की भव्यता और गरिमा और भी बढ़ जाएगी।
इस आयोजन में स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर, ओपन दल के सदस्यगण और जिला संघ पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। आयोजन से जुड़े जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन से आह्वान किया है कि इस राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर भारतीय सेना और देश के प्रति एकजुटता एवं समर्थन प्रदर्शित करें।
उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने न सिर्फ दुश्मनों को करारा जवाब दिया बल्कि पूरे विश्व को यह संदेश भी दिया कि भारत अब किसी भी आतंकवादी हरकत का माकूल जवाब देने में सक्षम है।