- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
उज्जैन के बड़नगर में दरिंदगी की हद पार: मासूम को उठा ले गया कुत्ता, पिता को भी किया लहूलुहान!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील अंतर्गत विजया खेड़ी गांव से शुक्रवार देर रात एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे गांव को सन्न कर दिया। रात करीब डेढ़ बजे एक 4 साल का मासूम बच्चा बर्बरीक श्याम अपने पिता के साथ घर के अंदर सो रहा था, तभी एक स्ट्रीट डॉग अचानक घर में घुस गया और बच्चे को मुंह में दबोचकर बाहर ले जाने लगा। बच्चे के अचानक रोने की आवाज से नींद में खलल पड़ी और पिता राजेंद्र वसुनिया ने आंख खोलते ही जो देखा, वह किसी डरावने सपने से कम नहीं था।
राजेंद्र ने बताया कि उन्होंने जैसे ही बेटे को मुंह में दबोचे कुत्ते को देखा, वह तुरंत डंडा लेकर उसे भगाने दौड़े। परंतु जैसे ही उन्होंने कुत्ते को रोकने की कोशिश की, वह बर्बर कुत्ता बेटे को छोड़कर सीधे राजेंद्र पर टूट पड़ा। कुत्ते ने राजेंद्र को पैर, हाथ और पीठ पर कई जगहों पर बेरहमी से काट खाया, यहां तक कि पैरों का मांस तक नोच डाला। इस भयावह हमले में राजेंद्र बुरी तरह घायल हो गए।
इस बीच, शोर सुनकर राजेंद्र का भाई घर से कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा और उसने किसी तरह से कुत्ते को मारकर वहां से भगाया। घटना के बाद पिता और बेटे दोनों को गंभीर हालत में पहले बड़नगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उज्जैन रेफर कर दिया गया। राजेंद्र को उज्जैन के चरक अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
राजेंद्र की पत्नी पूजा वसुनिया ने बताया कि घटना के समय उनका परिवार पुराने घर में सो रहा था क्योंकि नया मकान निर्माणाधीन है। पुराने घर का दरवाजा निकालकर नए में लगाया गया था, जिसके चलते घर पूरी तरह सुरक्षित नहीं था और वहीं से कुत्ता अंदर घुस आया।
सिविल सर्जन अजय दिवाकर ने पुष्टि की कि दोनों – पिता और पुत्र – अस्पताल में भर्ती हैं। राजेंद्र के पैरों पर एक दर्जन से ज्यादा टांके आए हैं, जबकि बच्चे को हाथ, गला, पेट और मुंह पर कुत्ते के दांत और नाखून लगने से गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत स्थिर है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है।