- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
सुबह-सुबह उज्जैन के मक्सी रोड पर मची अफरा-तफरी, किरायेदार के घर में लगी भीषण आग; एसिड जलने से बढ़ा हादसा, जांच में जुटी पुलिस!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां गुरुवार तड़के एक घर में लगी आग ने पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मचा दी। यह हादसा वार्ड क्रमांक 39, मक्सी रोड स्थित गली नंबर 8 में हुआ, जहां विजय बड़गोतिया के मकान में किरायेदार के तौर पर रह रहे दीपक सौराष्ट्र के घर में अचानक भीषण आग लग गई। घटना सुबह लगभग 5 बजे की बताई जा रही है। जैसे ही लोगों ने धुंआ उठता देखा, मोहल्ले में हड़कंप मच गया और आसपास के रहवासी तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।
मौके पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी बुलाई गई, लेकिन जब तक दमकल मौके पर पहुंचती, तब तक आग पूरे घर को अपनी चपेट में ले चुकी थी। आग ने घर में रखे गद्दों, घरेलू सामान और रासायनिक पदार्थों को पूरी तरह जला डाला। विशेष बात यह रही कि घर में एसिड की बोतलें भी रखी हुई थीं, क्योंकि दीपक सौराष्ट्र एसिड बेचने का काम करता है। आग की चपेट में आकर एसिड भी जल गया, जिससे हादसा और भी गंभीर हो गया। अनुमान है कि इस आगजनी में करीब दो लाख रुपये का सामान स्वाहा हो गया।
स्थानीय पार्षद जितेंद्र कुंवाल ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की सूचना मिली, वह तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और इस हादसे से उन्हें बड़ा झटका लगा है। पार्षद ने मोहल्लेवासियों के साथ मिलकर पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की पहल शुरू कर दी है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट रूप से खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड दोनों ही मामले की जांच में जुटे हुए हैं। गनीमत इस बात की रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आर्थिक नुकसान ने पीड़ित परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है।