- बसंत पंचमी पर वासंती रंग में रंगेगा महाकाल मंदिर, भस्म आरती से होगी शुरुआत; सांदीपनि आश्रम में भी होंगे विशेष धार्मिक आयोजन!
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद ली गई आज्ञा, पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण के साथ साकार रूप में भगवान ने दिए दर्शन
- महाकाल दरबार पहुंचे सुनील शेट्टी, परिवार के साथ शांत माहौल में किए दर्शन; Border-2 की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद
- सभा मंडप से गर्भगृह तक अनुष्ठानों की श्रृंखला, भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में हुए महाकाल के दर्शन; जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत मुकुट और शेषनाग श्रृंगार के साथ खुले मंदिर के पट
- महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए अभिनेता मेका श्रीकांत, नंदी हॉल में बैठकर किया जाप
रक्षाबंधन 2025: इस बार पूरे दिन रहेगा राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का साया नहीं; बन रहे अद्भुत योग!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
इस साल रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त को बड़े धूमधाम और शुभ संयोगों के साथ मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार राखी बांधने के लिए दिनभर का समय शुभ रहेगा, क्योंकि इस दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा। भद्रा काल को आमतौर पर अशुभ माना जाता है और कई बार इसी वजह से राखी बांधने के समय को लेकर असमंजस की स्थिति बन जाती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।
ज्योतिषीय दृष्टिकोण से देखा जाए तो 2025 का रक्षाबंधन एक बेहद विशेष खगोलीय घटना के साथ जुड़ा हुआ है। 1728 के बाद पहली बार आठ ग्रहों की अनोखी स्थिति बन रही है, जो इस दिन को अत्यंत फलदायी बना रही है। इस पावन दिन पर श्रवण नक्षत्र, सौभाग्य योग, बव करण और पूर्णिमा तिथि का दुर्लभ संयोग रहेगा, जो रक्षाबंधन के धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व को और बढ़ा देता है।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, राखी बांधने के लिए सुबह 2:40 बजे से सर्वार्थ सिद्धि योग आरंभ हो जाएगा, जो पूरे दिन सकारात्मक प्रभाव बनाए रखेगा। सायंकाल तक भी यह शुभता बनी रहेगी। इस कारण बहनें दिनभर कभी भी अपने भाइयों को राखी बांध सकती हैं, बिना किसी मुहूर्त या भद्रा काल की चिंता किए।
धार्मिक मान्यता है कि रक्षाबंधन पर शुभ योग में राखी बांधने से भाई की उम्र लंबी होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं बहन को भी वैभव और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस बार के विशेष संयोग इसे एक अत्यंत कल्याणकारी पर्व में बदल रहे हैं।