- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
उज्जैन में ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कलेक्टर ऑफिस का किया घेराव; “जनता के साथ धोखा कर रही सरकार” – महेश परमार!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लेकर सियासत गर्माती जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को उज्जैन में कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आव्हान पर कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया और 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता
प्रदर्शन में कांग्रेस के विभिन्न मोर्चों और संगठनों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। शहर कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, सेवा दल, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई सहित सभी पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष, आईटी सेल, मंडलम और सेक्टर स्तर तक के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे। भीड़ कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट तक पहुंची और गेट को जबरन खुलवाकर अंदर प्रवेश करते हुए नारेबाजी की।
महेश परमार और मुकेश भाटी के नेतृत्व में प्रदर्शन
आंदोलन का नेतृत्व विधायक एवं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष महेश परमार और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने किया। कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे दोनों नेताओं ने आरक्षण लागू करने में हो रही देरी को लेकर प्रदेश सरकार पर सीधा हमला बोला। इस दौरान प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया।
“जनता के साथ धोखा कर रही सरकार” – महेश परमार
विधायक महेश परमार ने मीडिया से चर्चा में कहा कि विधानसभा में यह कानून पारित हो चुका है कि ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन सरकार इस पर अमल नहीं कर रही। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जनता को गुमराह कर रही है और जानबूझकर विसंगतियां पैदा की जा रही हैं। कांग्रेस की मांग है कि बिना देरी किए ओबीसी वर्ग को प्रभावी तरीके से 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए।
आरक्षण की बहस से तेज हुई सियासत
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण का मुद्दा लंबे समय से राजनीतिक बहस का केंद्र बना हुआ है। कांग्रेस लगातार सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रही है, वहीं भाजपा का कहना है कि कानूनी पेचीदगियों के कारण देरी हो रही है। कांग्रेस का यह प्रदर्शन आने वाले समय में इस मुद्दे को और गरमाने वाला माना जा रहा है।