- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
उज्जैन में सूना मकान बना आग की लपटों का शिकार, 8 लाख नकद और जेवर जलकर खाक; पुलिस जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के फ्रीगंज क्षेत्र स्थित धन्नालाल की चाल में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात एक सूने मकान में आग लग गई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के समय मकान मालिक और उसका परिवार भोपाल में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था।
देर रात लगी आग, पड़ोसियों ने दी सूचना
आग लगने की शुरुआत देर रात हुई। मकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख पड़ोसियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और मकान मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर का अधिकांश सामान पूरी तरह जल चुका था।
घर लौटे तो खाक मिला सब कुछ
यह मकान जूस सेंटर संचालक जितेंद्र का है। वह दो दिन पहले परिवार सहित भोपाल गए थे। सुबह सूचना मिलने पर जब जितेंद्र परिवार के साथ घर पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर दंग रह गए। आग में टीवी, फ्रीज, वॉशिंग मशीन, अलमारी और कपड़े सहित लगभग सारा घरेलू सामान नष्ट हो चुका था।
8 लाख रुपए और जेवर भी नष्ट
जितेंद्र ने बताया कि उन्होंने बाजार की उधारी चुकाने के लिए करीब 8 लाख रुपए नकद घर पर रखे थे। आग में यह राशि पूरी तरह जल गई। इसके अलावा घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात भी जलकर खाक हो गए।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलने पर नीलगंगा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आग का कारण प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने विस्तृत जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।