07 सितंबर 2025 | देश – प्रदेश – उज्जैन की बड़ी खबरें | सिर्फ Ujjain Live पर!

उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:

🌍 देश की बड़ी खबरें

  • भाजपा सांसदों की वर्कशॉप: सबसे पीछे बैठे PM मोदी; पार्टी ने GST स्लैब में बदलाव पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

  • खड़गे का बड़ा सवाल: “क्या चुनाव आयोग भाजपा का ऑफिस बन गया?” कर्नाटक की अलंद सीट पर गड़बड़ी का आरोप।

  • हिमाचल-उत्तराखंड में आपदा: हिमाचल में अब तक 350+ मौतें, ₹4.07 लाख करोड़ का नुकसान; उत्तराखंड में बादल फटा। PM मोदी 9 सितंबर को पंजाब जाएंगे।

  • प्रज्वल रेवन्ना जेल में काम करेगा: पूर्व PM देवगौड़ा का पोता रेप केस में उम्रकैद काट रहा, लाइब्रेरी में काम के लिए ₹522 रोज़ाना मिलेंगे।

  • चुनाव आयोग की तैयारी: देशभर में वोटर वेरिफिकेशन होगा, प्रक्रिया साल के आखिर तक शुरू हो सकती है।

  • हजरतबल दरगाह विवाद: 26 लोग पुलिस हिरासत में; अब खिरम दरगाह में अशोक स्तंभ चिह्न रहित शिलापट्ट का वीडियो वायरल।

  • कोलकाता में शर्मनाक वारदात: जन्मदिन मनाने बुलाकर 20 साल की युवती से रेप, आरोपी दोस्त फरार।

  • हॉकी एशिया कप फाइनल: भारत बनाम कोरिया – चौथी बार खिताबी भिड़ंत; कोरिया ने सबसे ज्यादा 5 बार जीती ट्रॉफी।

  • MS धोनी बने एक्टर: फ़िल्म The Chase के टीज़र में आर. माधवन संग फायरिंग करते दिखे ‘कैप्टन कूल’।

🏛️ मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें

  • मऊगंज का बहुती जल प्रपात: CM मोहन यादव ने किया अवलोकन, 10 करोड़ की योजना से होगा विकास; बोले – “पर्यावरण और पर्यटन साथ-साथ।”

  • साध्वी प्रज्ञा का बयान: “संस्कार न मिलने से बच्चियां अर्धनग्न दिखती हैं” – अनिरुद्धाचार्य के कथन का समर्थन, बोलीं – “लिव-इन सनातन धर्म में स्वीकार्य नहीं।”

  • देवतालाब दौरे पर CM मोहन यादव: किसानों की समस्याएं बताने पहुंचे कांग्रेस नेता पुलिस से भिड़े; पूर्व विधायक बन्ना सहित कई गिरफ्तार।

  • इंदौर M.Y. अस्पताल में लापरवाही: NICU में चूहों ने नवजात की उंगलियां कुतरीं, मौत के बाद खुला मामला; परिजनों और संगठन का जोरदार विरोध।

  • आगरा में धीरेंद्र शास्त्री की धर्मसभा रद्द: प्रशासन ने भीड़ का हवाला दिया; शास्त्री बोले – “भारत के मुसलमान कन्वर्टेड हैं, असली मुस्लिम विदेशी मुल्कों में।”

  • धार्मिक झंडे का विवाद: ईद मिलाद उन नबी जुलूस में पुलिस अधिकारी घोड़े पर झंडा लिए दिखे; SP ने मांगा जवाब।

  • इंदौर में अनंत चतुर्दशी का जलवा: 102 साल पुरानी परंपरा में लाखों की भीड़; 3500 जवान सुरक्षा में तैनात।

  • रतलाम में धर्मांतरण का खुलासा: मेडिकल स्टूडेंट ने ईसाई बनने की दी सलाह, झोपड़ी से बाइबल-क्रॉस बरामद; 3 गिरफ्तार।

  • MP Weather Update: 7 सितंबर तक हल्की बारिश, 9 सितंबर से फिर दिखेगा मानसून का तांडव।

🕉️ उज्जैन की बड़ी खबरें

  • कैलारस शक्कर कारखाना विवाद: कृषि मंत्री का बयान कैबिनेट के उलट; एदल सिंह कंसाना बोले – “कारखाना जरूर चालू होगा।”

  • महाकालेश्वर मंदिर में दिव्य श्रृंगार: बाबा महाकाल को भस्म अर्पित कर किए गए राजाधिराज दर्शन, रजत मुकुट से अलंकृत स्वरूप।

  • शिप्रा नदी में दर्दनाक हादसा: पुलिस कार नदी में गिरी, तीन में से दो पुलिसकर्मियों के शव मिले; एक अब भी लापता।

  • उज्जैनवासियों को राहत: सोमवार से रोज़ मिलेगा पानी, गंभीर बांध लबालब भरा।

  • साल का आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण: उज्जैन सहित प्रदेश के मंदिरों में पूजा-अर्चना बदली; 3 घंटे 28 मिनट तक रहेगा ग्रहण।

  • पितृपक्ष की शुरुआत: सिद्धवट घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़, ऑनलाइन तर्पण की सुविधा भी उपलब्ध; 7 से 21 सितंबर तक चलेगा श्राद्ध पक्ष।

  • महाकाल मंदिर में टूटा रिकॉर्ड: सावन-भादौ में 1.25 करोड़ भक्तों ने किए दर्शन, 39 दिनों में मंदिर को मिला ₹29.61 करोड़ का दान।

Leave a Comment