- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
आगर मालवा: निपानिया बैजनाथ में मकान में आग, पिता-बेटी गंभीर रूप से झुलसे; उज्जैन जिला अस्पताल रेफर!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
आगर मालवा जिले के ग्राम निपानिया बैजनाथ में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। अचानक एक मकान में भीषण आग लग गई, जिसमें भगीरथ (40) और उनकी बेटी माया (20) गंभीर रूप से झुलस गए। घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
धुआं देखकर ग्रामीणों ने दी सूचना
पड़ोसियों ने मकान से उठता धुआं देखा और तत्काल प्रशासन को सूचना दी। नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया।
घायलों को उज्जैन रेफर किया गया
घटना में झुलसे भगीरथ और उनकी बेटी को पहले आगर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर बताई गई। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को उज्जैन जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पारिवारिक विवाद की बात सामने आई
ग्रामीणों के अनुसार भगीरथ का अपनी मां और भाई के साथ मकान निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि आग लगने के पीछे की वास्तविक वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। हादसे के दौरान समय रहते लोगों ने घर से गैस सिलेंडर बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।
पुलिस जांच में जुटी
थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने बताया कि निपानिया बैजनाथ में आगजनी की घटना हुई है, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और मामले की जांच जारी है।