08 सितंबर 2025 | देश – प्रदेश – उज्जैन की बड़ी खबरें | सिर्फ Ujjain Live पर!

उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:

🌍 देश की बड़ी खबरें

  • नेपाल में बवाल और गोलीबारी: भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में संसद घुसे युवाओं पर सेना की फायरिंग; 18 मौतें, 200 घायल। सोशल मीडिया बैन हटाया गया।

  • मेहुल चोकसी केस: ₹13,000 करोड़ फ्रॉड आरोपी को बेल्जियम की ऑर्थर जेल में टॉयलेट, साफ पानी सहित 14 सुविधाएं मिलेंगी।

  • दिल्ली में सियासी तकरार: CM गुप्ता पति के साथ अफसरों की मीटिंग में पहुंचीं; AAP बोली – “दिल्ली में पंचायत राज चल रहा है।”

  • उत्तर भारत में आपदा: हरिद्वार–ऋषिकेश रेल रूट पर लैंडस्लाइड, ढांचा क्षतिग्रस्त; हिमाचल में 824 सड़कें बंद, पंजाब में रिकॉर्ड बारिश। ताजमहल तक पहुँचा यमुना का पानी।

  • जम्मू-कश्मीर एनकाउंटर: कुलगाम में सेना–आतंकी मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद; 3-4 आतंकी अब भी छिपे।

  • SC का बड़ा बयान: “राजनीतिज्ञ मोटी चमड़ी के हों” – तेलंगाना CM के खिलाफ याचिका खारिज।

  • टेनिस रैंकिंग: अल्काराज फिर वर्ल्ड नंबर-1 बने, जैनिक सिनर पीछे; विमेंस में आर्यना सबालेंका टॉप पर कायम।

  • टीवी एक्टर आशीष कपूर: रेप केस में 14 दिन की न्यायिक हिरासत; पुलिस को अभी तक नहीं मिला पीड़िता का मोबाइल।

  • सेहत का खजाना – कौन सा सेब आपके लिए बेस्ट?

    • डायबिटीज/हार्ट पेशेंट्स: लाल सेब 🍎

    • डाइटिंग/वजन कंट्रोल: हरा सेब 🍏

    • लिवर हेल्थ/कोलेस्ट्रॉल: पीला (फूजी) सेब 🍏

    • हार्ट और ब्लड हेल्थ: गाला सेब 🍎

🏛️ मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें

  • CM मोहन यादव का गौ-संवर्धन फोकस: दुग्ध उत्पादन दोगुना करने का रोडमैप, गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश।

  • लाडली बहना योजना का राज्य स्तरीय कार्यक्रम: 12 सितंबर को पेटलावद में, मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि।

  • IAS में पदोन्नति: 16 SAS अधिकारी IAS कैडर में शामिल, उज्जैन के आशीष पाठक और संतोष टैगोर भी चयनित।

  • SC की फटकार: रेप केस में दोषी को 4 साल 7 महीने ज्यादा जेल में रखने पर MP सरकार को 25 लाख मुआवजा देना होगा।

  • HSRP नंबर प्लेट की बड़ी समस्या: MP में 2.45 करोड़ वाहनों में से सिर्फ 65.72 लाख पर हाई सिक्योरिटी प्लेट, 1.79 करोड़ अब भी बिना।

  • ग्वालियर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिहार में चलता था ‘फ्रॉड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट’; 12वीं पास ठग करोड़ों का मास्टरमाइंड निकला।

  • MP Weather Update: रविवार से थमी भारी बारिश, अब हल्की बौछारें; नदी-नाले उफान पर।

🕉️ उज्जैन की बड़ी खबरें

  • ग्रहण समाप्ति पर शुद्धिकरण: महाकाल मंदिर में गर्भगृह सहित पूरे परिसर का शुद्धिकरण, रजत चंद्र, त्रिशूल, मुकुट और भस्म से हुआ विशेष श्रृंगार।

  • शिप्रा नदी हादसा: TI अशोक शर्मा और SI मदनलाल के शव बरामद, कॉन्स्टेबल आरती अब भी लापता; रेस्क्यू जारी।

  • आगर मालवा हादसा: निपानिया बैजनाथ में आग से पिता–बेटी गंभीर झुलसे, उज्जैन जिला अस्पताल रेफर।

  • भस्म आरती में अभिनेता कबीर दोहान सिंह: बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया, मंदिर प्रशासन ने किया सम्मान।

  • तीसरे दिन भी शिप्रा में सर्च ऑपरेशन: एक पुलिसकर्मी अब भी लापता।

  • मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना: उज्जैन से 179 श्रद्धालु रामेश्वरम के लिए रवाना, 12 सितंबर को लौटेंगे; नगर निगम सभापति कलावती यादव ने किया सम्मान।

Leave a Comment