- नंदी हाल से गर्भगृह तक गूंजे मंत्र—महाकाल के अभिषेक, भस्मारती और श्रृंगार के पावन क्षणों को देखने उमड़े श्रद्धालु
- महाकाल की भस्म आरती में दिखी जुबिन नौटियाल की गहन भक्ति: तड़के 4 बजे किए दर्शन, इंडिया टूर से पहले लिया आशीर्वाद
- उज्जैन SP का तड़के औचक एक्शन: नीलगंगा थाने में हड़कंप, ड्यूटी से गायब मिले 14 पुलिसकर्मी—एक दिन का वेतन काटने के आदेश
- सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का संदेश, उज्जैन में निकला भव्य एकता मार्च
- सोयाबीन बेचकर पैसा जमा कराने आए थे… बैंक के अंदर ही हो गई लाखों की चोरी; दो महिलाओं ने शॉल की आड़ में की चोरी… मिनट भर में 1 लाख गायब!
09 सितंबर 2025 | देश – प्रदेश – उज्जैन की बड़ी खबरें | सिर्फ Ujjain Live पर!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
🌏 देश की बड़ी खबरें
-
PM का पंजाब दौरा: बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वे, गुरदासपुर में लोगों से मिले; हिमाचल को ₹1500 करोड़ देने का ऐलान।
-
उपराष्ट्रपति चुनाव: मतदान खत्म, शाम 6 बजे शुरू होगी गिनती; रात 8 बजे तक नतीजे, राधाकृष्णन और रेड्डी के बीच कड़ा मुकाबला।
-
भारी बारिश का कहर: राजस्थान में इतिहास की दूसरी सबसे ज्यादा बारिश, कुल्लू में लैंडस्लाइड से 5 की मौत; अहमदाबाद में करंट से दंपति की मौत।
-
जेल में एक्टर दर्शन की फरियाद: कोर्ट से गुहार– “धूप देखे कई दिन हो गए, हाथों में फंगस और कपड़ों से बदबू।”
-
टी20 वर्ल्ड कप अपडेट: सूर्यकुमार यादव बोले– “मैदान पर एग्रेशन जरूरी, पाकिस्तान से 14 सितंबर को भिड़ंत।”
-
सलमान का फर्स्ट लुक: ‘बैटल ऑफ गलवान’ पोस्टर रिलीज– सेना की वर्दी, लहूलुहान चेहरा और आंखों में देशभक्ति का जुनून।
-
हेल्थ अलर्ट: महिलाओं को महीने में एक बार करना चाहिए Self Breast Examination; समय पर पकड़ा गया कैंसर पूरी तरह ठीक हो सकता है।
🏛️ मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें
-
MP कैबिनेट मीटिंग: वाहन स्क्रैपिंग पर नई नीति, कर में 50% तक की छूट; नगरीय निकाय चुनाव में फिर लागू होगी प्रत्यक्ष प्रणाली।
-
भोपाल में फिर लौटेगा CPA: मेट्रोपॉलिटन एरिया डेवलपमेंट की जिम्मेदारी सम्भालेगा, सीएम की मंजूरी बाकी; 2022 में हुआ था बंद।
-
धर्म और राजनीति का संग्राम: बरेली में हंगामा, मौलाना रजवी और AIMIM अध्यक्ष शौकत अली ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया ‘नकली हिंदू’।
-
सेवा पर्व की घोषणा: 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा पर्व’; सीएम बोले– “नागरिक सेवा ही धर्म, सुशासन ही संकल्प।”
-
प्रधानमंत्री का MP दौरा: 17 सितंबर को धार में करेंगे PM मित्रा पार्क का शिलान्यास, ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान भी होगा लॉन्च।
-
बंपर तबादले: 50 IPS अफसरों का ट्रांसफर, 15 जिलों के SP बदले; DIG रेंजों में भी फेरबदल।
-
इंदौर में हड़कंप: गोल्डन स्कूल में बम धमकी का ईमेल, बच्चों को तुरंत घर भेजा गया; डॉग स्क्वाड जांच में जुटा।
-
पर्यावरण पर CM सख्त: बोले– “स्वच्छ पर्यावरण समाज की भी जिम्मेदारी।” जल्द खुलेगा जू कम रेस्क्यू सेंटर उज्जैन–जबलपुर में।
-
मानसून रिपोर्ट: MP के 30 जिलों में बारिश का कोटा पूरा, 10 और जिले मुहाने पर; अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट नहीं।
🌸 उज्जैन की बड़ी खबरें
-
महाकाल मंदिर में भव्य श्रृंगार: सुबह तड़के खुला सभा मंडप, शेषनाग मुकुट और रजत मुण्डमाला से सजे भगवान महाकाल के दिव्य दर्शन।
-
शिप्रा नदी हादसा: 60 घंटे से जारी सर्चिंग, दो पुलिसकर्मियों के शव मिले; महिला कॉन्स्टेबल आरती अब भी लापता।
-
श्राद्ध विवाद: उज्जैन के पंडित अमर डब्बावाला बोले– “श्राद्ध केवल तीर्थस्थलों पर मान्य, ऑनलाइन श्राद्ध से वांछित फल नहीं मिलता।”