- नंदी हाल से गर्भगृह तक गूंजे मंत्र—महाकाल के अभिषेक, भस्मारती और श्रृंगार के पावन क्षणों को देखने उमड़े श्रद्धालु
- महाकाल की भस्म आरती में दिखी जुबिन नौटियाल की गहन भक्ति: तड़के 4 बजे किए दर्शन, इंडिया टूर से पहले लिया आशीर्वाद
- उज्जैन SP का तड़के औचक एक्शन: नीलगंगा थाने में हड़कंप, ड्यूटी से गायब मिले 14 पुलिसकर्मी—एक दिन का वेतन काटने के आदेश
- सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का संदेश, उज्जैन में निकला भव्य एकता मार्च
- सोयाबीन बेचकर पैसा जमा कराने आए थे… बैंक के अंदर ही हो गई लाखों की चोरी; दो महिलाओं ने शॉल की आड़ में की चोरी… मिनट भर में 1 लाख गायब!
05 अक्टूबर 2025 | देश – प्रदेश – उज्जैन की बड़ी खबरें सिर्फ Ujjain Live पर!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
🌍 देश की बड़ी खबरें
-
पहलगाम हमले का खुलासा: आतंकियों को मोबाइल चार्जर देने वाला मददगार पकड़ा गया — 11 दिन पहले हुई थी गिरफ्तारी, चार बार की थी मुलाकात!
-
लद्दाख में फिर उठी आवाज़: सोनम वांगचुक बोले — “लेह हिंसा की न्यायिक जांच तक जेल में ही रहूंगा”; हिंसा में गई थी 4 लोगों की जान।
-
कोल्ड्रिफ सिरप पर एक्शन: तीन राज्यों में बैन, एमपी में 11 बच्चों की मौत और 5 संदिग्ध केस; कंपनी पर जल्द बड़ी कार्रवाई संभव।
-
दार्जिलिंग में तबाही: भारी बारिश से 7 जगह लैंडस्लाइड — 20 मौतें, पुल टूटा और कई घर ध्वस्त; सिक्किम से संपर्क कटा।
-
चुनाव आयोग की बड़ी पहल: मुख्य चुनाव आयुक्त बोले — “बिहार का SIR मॉडल देशभर में लागू होगा”, अब हर पोलिंग बूथ की 100% वेबकास्टिंग होगी।
-
अयोध्या में घर में विस्फोट: एक युवक की मौत, दो गंभीर; धमाका इतना जोरदार कि एक किमी दूर तक सुनाई दी आवाज़।
-
जम्मू-कश्मीर में बंकर अधूरा प्रोजेक्ट: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भी 2000 बंकर नहीं बन पाए — सीमा से सटे 500 गांव अब भी खतरे में।
-
महिला विश्वकप में भारत का जलवा: पाकिस्तान को मिला 248 रन का टारगेट; हरलीन देओल ने बनाए 46 रन, ऋचा घोष नाबाद 35 पर।
-
फिल्मी दुनिया से खुशखबरी: अरबाज़ खान और शूरा के घर बेटी का जन्म, 58 साल की उम्र में दूसरी बार पिता बने एक्टर।
🏛️ मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें
-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का असम दौरा: काजीरंगा नेशनल पार्क में वन्यजीव संरक्षण का संदेश, चाय बागानों का दौरा किया और स्थानीय किसानों से संवाद।
-
कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड: एमपी में 11 मासूमों की मौत; CM मोहन यादव ने डॉक्टर निलंबित किए और परिवारों को ₹4 लाख मुआवज़ा देने की घोषणा की।
-
सतना में बोले मोहन भागवत: “सभी भाषाएं राष्ट्र की हैं, विविधता हमारी ताकत है” — RSS प्रमुख ने बाबा मेहर शाह दरबार की नई इमारत का लोकार्पण किया।
-
इंदौर शीतला माता मार्केट विवाद: पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा — “मुस्लिम कर्मचारियों को हटाने पर सख्त कार्रवाई करें, नहीं तो न्यायालय जाएंगे।”
-
लाड़ली बहना योजना अपडेट: दिवाली से पहले मिल सकती है बढ़ी हुई राशि; सरकार पर हर माह ₹318 करोड़ का अतिरिक्त भार।
-
बैतूल की बेटी ने बढ़ाया गौरव: PM मोदी ने त्रिशा तावड़े को सम्मानित किया, ऑल इंडिया टॉपर बनीं; CM यादव और मंत्री टेटवाल ने दी बधाई।
-
मानसून विदाई पर नया अलर्ट: प्रदेश के 12 जिलों से मानसून लौट चुका, 10 अक्टूबर तक पूरे एमपी से विदाई संभव; कई शहरों में फिर झमाझम बारिश।
🕉️ उज्जैन की बड़ी खबरें
-
महाकाल नगरी में गूंजा ‘हर हर महादेव’: रविवार को प्रभात आरती में उमड़ा जनसैलाब — महाकाल को पंचामृत से अभिषेक कर ‘राजा स्वरूप’ में सजाया गया।
-
किसानों के लिए राहत: उज्जैन प्रशासन ने भावांतर योजना के लिए बनाए 147 पंजीयन केंद्र; 17 अक्टूबर तक कर सकेंगे फ्री रजिस्ट्रेशन, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश।
-
शिखर धवन पहुंचे महाकाल दरबार: बोले — “यहां आकर अद्भुत शक्ति और शांति का अनुभव हुआ।”
-
सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज़: शिप्रा तट पर बनेंगे नए घाट, ₹778 करोड़ की परियोजना पर काम शुरू; कमिश्नर आशीष सिंह ने निरीक्षण किया।
-
महाकाल मंदिर की आरतियों का समय बदलेगा: 8 अक्टूबर से लागू नया टाइमटेबल — संध्या आरती अब शाम 6:30 बजे से होगी।
-
उज्जैन में चाकूबाजी से दहशत: महाकाल दर्शन को आए सॉफ्टवेयर इंजीनियर और मैजिक ड्राइवर पर हमला; दोनों गंभीर घायल, आरोपी फरार।
-
संघ का भव्य पथ संचलन आज: 20 हज़ार स्वयंसेवक एक साथ देंगे राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश; शहर में 7 स्थानों से निकलेगा जुलूस।
-
चोरी की दो बड़ी वारदातें: गंगाविहार में ₹7 लाख की चोरी, पद्मावती कॉलोनी से लाखों के गहने गायब; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी।