- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
मावठे के बाद ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी — उज्जैन में वूलन मार्केट में लौटी रौनक, सुबह-शाम बढ़ी रफ्तार!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में मावठे की बारिश थमते ही सर्द हवाओं ने दस्तक दे दी है। पिछले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। दिन में हल्की धूप और रात में चल रही ठंडी हवाओं के चलते अब मौसम पूरी तरह सर्दी की ओर मुड़ गया है।
सर्दी बढ़ने के साथ ही शहर की वूलन मार्केट और गर्म कपड़ों की दुकानों में खरीदारों की भीड़ भी नजर आने लगी है। खासकर आगर रोड स्थित तिब्बती वूलन मार्केट में इन दिनों रौनक लौट आई है।
तिब्बती वूलन मार्केट में खरीददारी की बहार
हर साल की तरह इस बार भी तिब्बत से आए व्यापारी उज्जैन में चार महीने के लिए गर्म कपड़ों का व्यापार करने पहुंचे हैं। आगर रोड पर सजने वाला यह वूलन मार्केट सर्दियों में लोगों की पहली पसंद बन गया है। यहां 25 से अधिक दुकानें लगी हैं, जहां जैकेट, स्वेटर, शॉल, मफलर और बच्चों के गर्म कपड़ों की बड़ी रेंज उपलब्ध है।
व्यापारियों के अनुसार, इस साल मार्केट में नए डिजाइन और फैशन ट्रेंड के गर्म कपड़े लाए गए हैं। कीमतों की बात करें तो 400 रुपए से लेकर 2500 रुपए तक के वूलन कपड़े यहां मिल रहे हैं। सर्दी के बढ़ते असर के साथ सुबह और शाम के समय बाजार में खरीदारों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।
मौसम विभाग का अपडेट: 24 घंटे में तापमान में तेज गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
-
बुधवार को अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 18.3°C था।
-
गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.5°C और न्यूनतम 14.5°C रिकॉर्ड किया गया।
-
गुरुवार रात को तापमान 13°C तक लुढ़क गया, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाएं अब मालवा अंचल में भी असर दिखाने लगी हैं।
सर्दी के साथ बाजारों में बढ़ी रौनक
ठंड बढ़ने के साथ ही शहर के बाजारों में गर्म कपड़ों और ऊनी वस्त्रों की मांग बढ़ गई है। कई दुकान संचालकों के अनुसार, सर्दी की शुरुआत के साथ बिक्री में 30–40% तक इजाफा हुआ है। लोग अब हल्के ऊनी कपड़ों से लेकर फुल जैकेट और शॉल तक की खरीदारी कर रहे हैं।
तिब्बती वूलन मार्केट के व्यापारी बताते हैं कि नवंबर के दूसरे सप्ताह तक तापमान और नीचे आने की संभावना है, जिससे बाजार में भीड़ और बढ़ेगी।