- महाकाल के दरबार में सेलिब्रिटीज की मौजूदगी: रवि किशन और जानकी बोड़ीवाला ने किए दर्शन, मांगी देश-प्रदेश की खुशहाली
- भस्म आरती में महाकाल का दिव्य स्वरूप: भांग-चंदन से हुआ श्रृंगार, श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, शुभांगी दत्त और सिंगर अमित भल्ला: अलग-अलग आरतियों में हुए शामिल, नंदी हॉल में किया पूजन; मांगी मनोकामना
- सिंहस्थ 2028 से पहले कार्रवाई तेज: उज्जैन में 4 अवैध निर्माण ढहाए, 3 को मिला 2 दिन का समय
- महाकाल में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजा स्वरूप में दिए दर्शन, गूंजा जयकारा
शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
उज्जैन जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां विवाह के लिए दबाव बना रहे एक युवक ने युवती के इनकार करने पर उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
7 फरवरी की दोपहर हुई वारदात
पुलिस के अनुसार, यह घटना 7 फरवरी की दोपहर की है। आरोपी धर्मेंद्र जाट कथित तौर पर उस समय युवती के घर पहुंचा, जब घर सूना था। मौके का फायदा उठाकर वह अंदर घुस गया। बताया गया है कि उसने पहले युवती के साथ छेड़छाड़ की और फिर उस पर जबरन शादी करने का दबाव बनाने लगा।
घर से बाहर ले जाने की कोशिश, भाई से मारपीट
जब युवती ने विवाह से साफ इनकार किया, तो आरोपी ने कथित रूप से उसे जबरन घर से बाहर ले जाने का प्रयास किया। इसी दौरान युवती का छोटा भाई बीच-बचाव के लिए पहुंचा। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। इतना ही नहीं, उसने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी।
विशेष टीम बनाकर की गई कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी दीपेश व्यास के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मात्र 48 घंटे के भीतर आरोपी धर्मेंद्र जाट को गिरफ्तार कर लिया।
न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया
फिलहाल आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस जब उसे पकड़कर थाने लाई, तो वह मीडिया और लोगों से बचने के लिए अपना चेहरा छुपाता दिखाई दिया।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।