- महाशिवरात्रि पर महाकाल में आस्था का सैलाब: 2 दिन में 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, शीघ्र दर्शन से 62.50 लाख की आय; 1.95 करोड़ के 410.6 क्विंटल लड्डू प्रसाद की बिक्री
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, सभा मंडप से गर्भगृह तक गूंजा “जय श्री महाकाल”: स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, पंचामृत अभिषेक और भव्य श्रृंगार के साथ हुए दिव्य दर्शन!
- महाशिवरात्रि पर महाकाल को अर्पित हुआ पुष्प सेहरा, दोपहर में हुई विशेष भस्म आरती; चार प्रहर पूजन के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में विक्रमोत्सव 2026 की शुरुआत: महाशिवरात्रि से 19 मार्च तक चलेगा सांस्कृतिक महापर्व, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन; ‘शिवोह्म’ संगीत संध्या से सजी पहली शाम
- पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: 18–19 फरवरी को ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश के संकेत। कई जिलों में अलर्ट जारी; भोपाल-इंदौर में बादल छाने की संभावना, फरवरी में तीसरी बार बदलेगा मौसम
महाशिवरात्रि पर महाकाल में आस्था का सैलाब: 2 दिन में 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, शीघ्र दर्शन से 62.50 लाख की आय; 1.95 करोड़ के 410.6 क्विंटल लड्डू प्रसाद की बिक्री
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ उमड़ी। 15 और 16 फरवरी को देश-विदेश से आए 8 लाख से अधिक भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। मंदिर के पट इस दौरान लगातार 44 घंटे तक खुले रहे, जिससे दर्शन की व्यवस्था निर्बाध चलती रही।
दो दिन में 8 लाख से अधिक दर्शनार्थी
आंकड़ों के अनुसार 15 फरवरी (रविवार) को 5,78,943 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि 16 फरवरी को 2,27,602 भक्त मंदिर पहुंचे। दोनों दिनों को मिलाकर कुल संख्या 8 लाख से अधिक रही।
शीघ्र दर्शन से 62.50 लाख की आय
दर्शन व्यवस्था के तहत 250 रुपए के शीघ्र दर्शन टिकट का विकल्प भी उपलब्ध रहा। दो दिनों में कुल 25,000 श्रद्धालुओं ने इसका लाभ लिया।
-
15 फरवरी को 20,700 लोगों ने टिकट लेकर दर्शन किए।
-
16 फरवरी को 4,300 श्रद्धालुओं ने इस सुविधा का उपयोग किया।
इन 25,000 टिकटों से मंदिर समिति को 62,50,000 रुपए की आय प्राप्त हुई।
लड्डू प्रसाद की रिकॉर्ड बिक्री
शिव नवरात्रि पर्व (6 फरवरी से 16 फरवरी) के दौरान मंदिर समिति ने रागी और बेसन के लड्डुओं का प्रसाद उपलब्ध कराया। इस अवधि में कुल 410.6 क्विंटल लड्डू प्रसाद का विक्रय हुआ, जिसकी कुल लागत 1.95 करोड़ रुपए रही।
श्रद्धालु बड़ी मात्रा में प्रसाद अपने साथ लेकर गए। मंदिर में प्राप्त दानराशि की गणना अभी शेष है।
महाशिवरात्रि के अवसर पर उमड़ी यह आस्था और व्यवस्था दोनों ही दृष्टि से उल्लेखनीय रही, जहां एक ओर लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, वहीं प्रसाद और शीघ्र दर्शन से मंदिर समिति को उल्लेखनीय आय भी प्राप्त हुई।