- उज्जैन में मंदिर क्षेत्र के पास युवक से मारपीट: युवती के साथ होटल जा रहा था, बजरंग दल ने रोका; मोबाइल में अश्लील फोटो-वीडियो होने का आरोप, पुलिस ने जब्त किया फोन
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: रजत मुकुट, त्रिपुण्ड और पुष्पमालाओं से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- एमपी बजट 2026-27: सिंहस्थ के लिए 13,851 करोड़ का प्रस्ताव, उज्जैन में 3,060 करोड़ के नए विकास कार्य; 4.38 लाख करोड़ के कुल बजट में सिंहस्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस
- महाशिवरात्रि पर महाकाल में आस्था का सैलाब: 2 दिन में 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, शीघ्र दर्शन से 62.50 लाख की आय; 1.95 करोड़ के 410.6 क्विंटल लड्डू प्रसाद की बिक्री
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, सभा मंडप से गर्भगृह तक गूंजा “जय श्री महाकाल”: स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, पंचामृत अभिषेक और भव्य श्रृंगार के साथ हुए दिव्य दर्शन!
उज्जैन में मंदिर क्षेत्र के पास युवक से मारपीट: युवती के साथ होटल जा रहा था, बजरंग दल ने रोका; मोबाइल में अश्लील फोटो-वीडियो होने का आरोप, पुलिस ने जब्त किया फोन
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब युवक एक युवती के साथ मंदिर क्षेत्र के पास मौजूद था। सूचना मिलने के बाद बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उससे नाम पूछे जाने के बाद उसे थप्पड़ मारे गए।
दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा युवक
प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान नसीम अकरम के रूप में हुई है, जो दिल्ली का निवासी बताया गया है। वह हिमाचल प्रदेश की एक युवती के साथ उज्जैन आया था। दोनों महाकाल मंदिर क्षेत्र के एक होटल में ठहरे हुए थे।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि युवक के मोबाइल फोन में युवती सहित अन्य लड़कियों के अश्लील वीडियो और फोटो मौजूद थे। इस संबंध में पुलिस ने मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
नाम को लेकर हुई पूछताछ
बजरंग दल के जिला कोऑर्डिनेटर ऋषभ कुशवाहा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक मुस्लिम युवक एक हिंदू लड़की के साथ होटल की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर नितिन मालवीय, दीपक, अमन चौरसिया और विनय प्रजापति की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को रोक लिया।
बताया गया कि प्रारंभ में युवक ने अपना नाम गलत बताया, बाद में उसने खुद को मुस्लिम समुदाय से संबंधित बताया।
पुलिस ने हस्तक्षेप कर थाने पहुंचाया
घटना की जानकारी महाकाल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को कार्यकर्ताओं के बीच से छुड़ाकर अपने साथ ले गई। उसे बाइक पर बैठाकर थाने ले जाया गया।
महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि युवक और युवती अलग-अलग होटलों में ठहरे हुए थे। दोनों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही युवक के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है और अश्लील वीडियो-फोटो के आरोपों की जांच की जा रही है।
दो दिन पहले भी सामने आया था मामला
इसी क्षेत्र में दो दिन पहले भी एक समान घटना सामने आई थी। उस मामले में एक मुस्लिम युवक धोती-कुर्ता पहनकर, गले में रुद्राक्ष की माला और माथे पर त्रिपुंड लगाकर महाकाल मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। उस दौरान भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया था।
फिलहाल ताजा घटना की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है और संबंधित पहलुओं की पड़ताल जारी है।