- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
धार्मिक नगरी उज्जैन में शीतला माता के पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। मंगलवार को इस परंपरा के तहत शहर के विभिन्न मंदिरों में बड़ी संख्या में महिलाएं दर्शन और पूजा के लिए पहुंचीं। तड़के से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी और दिन चढ़ने के साथ ही भीड़ भी बढ़ती गई।
महिलाएं घर से तैयार किया गया ठंडा प्रसाद लेकर मंदिर पहुंचीं और माता को अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। मंदिरों में पूरे समय भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। कई स्थानों पर महिलाएं समूह में भजन-कीर्तन करती भी दिखाई दीं।
शीतला माता के पूजन में ठंडे भोजन का विशेष महत्व होता है। इसी कारण श्रद्धालु एक दिन पहले ही घर में पकवान तैयार कर लेते हैं और अगले दिन वही भोजन माता को अर्पित किया जाता है। मीठे चावल, पूड़ी, दही और ठंडाई जैसे प्रसाद चढ़ाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शीतला माता को रोगों से रक्षा करने वाली देवी माना जाता है। इसी वजह से महिलाएं माता की पूजा कर परिवार के सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य और रोगों से मुक्ति की प्रार्थना करती हैं।
स्थानीय महिलाओं के अनुसार शीतला माता के दर्शन और पूजन का यह क्रम कई दिनों तक जारी रहता है। इस दौरान श्रद्धालु नियमित रूप से मंदिर पहुंचकर माता को जल अर्पित करते हैं और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं।