- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन पुलिस लाइन में शुक्रवार को कानून व्यवस्था से जुड़ी आपात स्थितियों से निपटने के लिए बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के जरिए पुलिस बल को संभावित दंगा या भीड़भाड़ की स्थिति में प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने का प्रशिक्षण दिया गया। ड्रिल का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने किया।
अभ्यास के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों को भीड़ नियंत्रण की विभिन्न तकनीकों और सुरक्षा उपायों के बारे में बताया गया। इस मौके पर डीआईजी नवनीत भसीन भी मौजूद रहे और उन्होंने जवानों को रणनीतिक तरीके से कार्रवाई करने के बारे में मार्गदर्शन दिया।
वज्र वाहन और टियर गैस के उपयोग का प्रदर्शन
ड्रिल के दौरान वज्र वाहन सहित दंगा नियंत्रण में उपयोग होने वाले उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। जवानों को यह बताया गया कि अशांत स्थिति में इन संसाधनों का किस प्रकार प्रभावी ढंग से उपयोग किया जाता है। पुलिस टीम ने टियर गैस के इस्तेमाल और अन्य सुरक्षा उपकरणों के संचालन का भी अभ्यास किया।
फायरिंग पोजीशन का कराया अभ्यास
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने स्वयं वज्र वाहन पर चढ़कर फायरिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान जवानों को सही फायरिंग पोजीशन और लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाने के तरीके समझाए गए, ताकि आपात स्थिति में वे प्रभावी कार्रवाई कर सकें।
भीड़ को पहले चेतावनी देने की प्रक्रिया
ड्रिल में जवानों को यह भी सिखाया गया कि किसी भी भीड़ को नियंत्रित करने से पहले माइक के माध्यम से किस तरह चेतावनी और निर्देश दिए जाते हैं। साथ ही पत्थरबाजी या नारेबाजी जैसी स्थिति में संयम बनाए रखते हुए कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
वाहन और उपकरणों का निरीक्षण
अभ्यास के अंत में वाहन निरीक्षण परेड भी आयोजित की गई। इस दौरान दंगा नियंत्रण में इस्तेमाल होने वाले वाहनों और उपकरणों की जांच की गई और अधिकारियों ने जरूरी निर्देश दिए।