- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, आभूषणों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- CM मोहन यादव के परिवार में शोक: मोसैरी बहन ग्यारसी बाई यादव का निधन, आज उज्जैन में अंतिम संस्कार
उज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ बना नया फूड हब: CM ने किया था उद्घाटन, शाम 5 से रात 10 बजे तक लगेंगे फूड स्टॉल्स
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में नववर्ष और उज्जयिनी गौरव दिवस के अवसर पर शुरू हुआ ‘नैवेद्य लोक’ अब शहरवासियों और श्रद्धालुओं के लिए एक खास आकर्षण बनता जा रहा है। नानाखेड़ा स्थित C-21 मॉल के सामने विकसित इस आधुनिक फूड हब को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।
‘नैवेद्य लोक’ का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया था। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने पूरे परिसर का दौरा किया, विभिन्न स्टॉल्स पर पहुंचे, दुकानदारों से बातचीत की और यहां परोस रहे व्यंजनों का स्वाद भी लिया था।
करीब 18 करोड़ रुपए की लागत से तैयार ‘नैवेद्य लोक’ को इंदौर की 56 दुकान की तर्ज पर विकसित किया गया है, जहां एक ही स्थान पर पारंपरिक मालवी स्वाद से लेकर फास्ट फूड तक की विविधता मिल रही है। शहर के प्रसिद्ध फूड ब्रांड्स और रेस्टोरेंट्स के स्टॉल्स यहां लगाए गए हैं, जिससे यह जगह अब सिर्फ खाने-पीने का स्पॉट नहीं, बल्कि एक नया सोशल हब बनकर उभर रही है।
फिलहाल यहां खास आयोजन के तहत सीमित समय के लिए शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक लोगों के लिए फूड स्टॉल्स संचालित किए जा रहे हैं। यह व्यवस्था शुरुआती तीन दिनों के लिए रखी गई है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर नए फूड हब का अनुभव ले रहे हैं।
‘नैवेद्य लोक’ की खास बात यह है कि यहां स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखा गया है। पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ हेल्दी और ऑर्गेनिक फूड विकल्प भी उपलब्ध हैं, जिससे हर वर्ग के लोगों के लिए यह जगह आकर्षक बन गई है।
कुल मिलाकर, उज्जैन में अब धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्वाद का भी एक नया केंद्र विकसित हो चुका है, जहां लोग परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए पहुंच रहे हैं। आने वाले समय में यह जगह शहर की पहचान के रूप में भी स्थापित हो सकती है।