- उज्जैन में युवती पर बीच सड़क जानलेवा हमला: पहले पीछा करने की शिकायत, कार्रवाई न होने के 11 दिन बाद आरोपी ने किए 14 चाकू के वार
- उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह, राम मंदिर ट्रस्ट पर साधा निशाना: चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कांग्रेस चलाएगी जनजागरण अभियान
- उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर बड़ी कार्यशाला, सीएम मोहन यादव बोले- 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए हर स्तर पर हों पुख्ता इंतजाम
- महाकाल मंदिर में शनिवार की भस्म आरती, राजा स्वरूप में भक्तों को दिए दिव्य दर्शन
- Ujjain Blast Case: बड़नगर विस्फोट मामले में ATS की एंट्री, फोरेंसिक जांच के बीच क्रेन मालिक का बयान आया सामने
महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सिमरत कौर ने उज्जैन पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और कुछ समय तक मंदिर परिसर में रहकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।
दर्शन उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका औपचारिक स्वागत किया गया। सहायक प्रशासक मूलचंद जुनवाल ने उन्हें बाबा महाकाल का प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।