- महाकाल के दरबार में सेलिब्रिटीज की मौजूदगी: रवि किशन और जानकी बोड़ीवाला ने किए दर्शन, मांगी देश-प्रदेश की खुशहाली
- भस्म आरती में महाकाल का दिव्य स्वरूप: भांग-चंदन से हुआ श्रृंगार, श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, शुभांगी दत्त और सिंगर अमित भल्ला: अलग-अलग आरतियों में हुए शामिल, नंदी हॉल में किया पूजन; मांगी मनोकामना
- सिंहस्थ 2028 से पहले कार्रवाई तेज: उज्जैन में 4 अवैध निर्माण ढहाए, 3 को मिला 2 दिन का समय
- महाकाल में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजा स्वरूप में दिए दर्शन, गूंजा जयकारा
महाकाल के दरबार में सेलिब्रिटीज की मौजूदगी: रवि किशन और जानकी बोड़ीवाला ने किए दर्शन, मांगी देश-प्रदेश की खुशहाली
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार सुबह एक बार फिर फिल्म जगत से जुड़े चर्चित चेहरे बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। भोजपुरी और हिन्दी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता एवं गोरखपुर से सांसद रवि किशन के साथ फिल्म अभिनेत्री जानकी बोड़ीवाला ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
भस्म आरती के बाद पहुंचे रवि किशन, विधि-विधान से किया पूजन
रवि किशन भस्म आरती के पश्चात मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले नंदी हॉल में पूजा-अर्चना की। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने जल अर्पित कर भगवान का स्मरण किया और लगातार महाकाल का जाप करते रहे।
करीब 15 मिनट तक मंदिर परिसर में रुककर उन्होंने श्रद्धा के साथ दर्शन किए और देश व प्रदेश के कल्याण की कामना की।
‘महाकाल के दर्शन से जीवन धन्य हो जाता है’
दर्शन के बाद रवि किशन ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने विशेष रूप से गोरखपुर की जनता के लिए प्रार्थना करते हुए सभी के स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।
नंदी हॉल से दर्शन करने पहुंचीं जानकी बोड़ीवाला
फिल्म अभिनेत्री जानकी बोड़ीवाला भी बुधवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचीं। उन्होंने नंदी हॉल से भगवान के दर्शन किए और विधिवत पूजन किया। इस दौरान उन्होंने नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी व्यक्त की।
‘यहां की शांति कहीं और नहीं मिलती’
दर्शन के बाद जानकी बोड़ीवाला ने कहा कि महाकाल के दरबार में जो शांति मिलती है, वह कहीं और अनुभव नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि वे बार-बार यहां आकर दर्शन करना चाहती हैं। मंदिर में व्यवस्था की सराहना करते हुए उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन हो रहे हैं और उन्हें भी सुगमता से दर्शन का अवसर मिला।
लगातार बढ़ रही है सेलिब्रिटीज की आमद
महाकाल मंदिर में इन दिनों फिल्म और मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों का लगातार आगमन बना हुआ है। रोजाना कोई न कोई अभिनेता या अभिनेत्री यहां पहुंचकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद ले रहे हैं।
जानकी बोड़ीवाला ने ‘शैतान’, ‘छेलौ दिवस’, ‘नाड़ी दोष’, ‘वश’, गुजराती ड्रामा फिल्म, ‘त्रिशा ऑन द रॉक्स’ और ‘तारी माटे वन्स मोर’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान बनाई है।